Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से शनिवार को एक दर्दनाक हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक घर में चार मासूम बच्चों की लाश मिली थी. उस घर में उन बच्चों के अलावा सिर्फ मां गासिया खातून थीं. घटना के बाद मां का फोन बंद और वो गायब थी. पुलिस को शक था कि ये हत्या मां ने ही की है. इस हत्याकांड में रविवार को उस समय नया मोड़ जब गासिया खातून की लाश एक नाले में मिली. पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है।

जिले के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में चार मासूम बच्चों की हत्या मामले में रविवार को महरुआ के कसड़ा गांव का माहौल बेहद भारी नजर आया. दोपहर करीब एक बजे जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद चारों मासूम बच्चों के शव गांव पहुंचे, पूरे इलाके में चीखपुकार गूंज उठी. परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया और गांव का माहौल शोक में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए.
बच्चों के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
हर कोई बच्चों के अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर जमा हो गया. लोगों की भीड़ देर तक बनी रही और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा. जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ चार जनाजे उठने का दृश्य हर किसी को अंदर तक झकझोर गया. गांव के कब्रिस्तान में सऊद और उमर को एक साथ दफन किया गया, जबकि शफीक और बयान को पास में ही अलगअलग सुपुर्दएखाक किया गया.
4 बच्चों के बाद मां को भी मिला शव
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व कई थानों की पुलिस उपस्थित रही. शनिवार को मीरानपुर मुरादाबाद में एक घर के अंदर चारों बच्चों के शव खून से लथपथ मिले थे. शुरुआती जांच में ईंट और हथौड़े से हमला कर हत्या की बात सामने आई थी. घर अंदर से बंद मिला था और मां गासिया खातून के लापता होने से उस पर हत्या शक गहराया था. आशंका जताई गई थी कि बच्चों को पहले नशीला पदार्थ दिया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया. रविवार देर शाम मां का शव नाले में मिलने से पुलिस के लिए ये पांचों हत्याओं एक गुत्थी बन गई है.



