पानी की कमी से पौधों की तरह ही ह्यूमन बॉडी को नुकसान पहुंचता है। डिहाइड्रेशन की वजह से कई सीरियस कॉम्प्लिकेशंस भी होते हैं जिसमें सबसे ज़्यादा खतरा किडनी पर बढ़ता है क्योंकि ब्लड फिल्टर करने के लिए डबल मेहनत करने की वजह से किडनी पर प्रेशर बढ़ जाता है और फिर उस वजह से किडनी स्टोन की समस्या भी बढ़ती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है शरीर में पानी की कमी लेकिन फिर भी लोग समझते ही नहीं कि गर्मी में बॉडी का वाटर लेवल मेंटेन रखना कितना ज़रूरी है। आज उन्हें यही बात समझाने और बढ़ती गर्मी में सेहतमंद रहने के साथ साथ किडनी बचाने के रामबाण उपाय बताने के लिए स्वामी रामदेव हमारे साथ जुड़ गए हैं।

गर्मी में डिहाइड्रेशन से बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा, बाबा रामदेव से जानें क्या हैं बचाव के तरीके
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा, बाबा रामदेव से जानें क्या हैं बचाव के तरीके

गर्मी मे किडनी स्टोन का रिस्क क्यों बढ़ता है?

गर्मी और उमस में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे किडनी खून को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती, टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और यही धीरेधीरे सख्त होकर किडनी स्टोन का रूप ले लेते हैं।

पथरी के अन्य कारण

ज्यादा नमक, मीठा और नॉनवेज खाने से भी ये खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि ये यूरिन में कैल्शियम और यूरिक एसिड बढ़ाते हैं। इसके अलावा ज्यादा प्रोटीन, असंतुलित कैल्शियम और जेनेटिक फैक्टर्स भी पथरी बनने के महत्वपूर्ण कारण हैं।

किडनी स्टोन में कौन सी चीज है फायदेमंद

किडनी स्टोन में खट्टी छाछ, कुलथ की दाल और उसका पानी, जौ का आटा व पत्थरचट्टा के पत्ते फायदेमंद माने जाते हैं, साथ ही सुबह नीम के पत्तों का एक चम्मच रस और शाम को पीपल के पत्तों का एक चम्मच रस लेना भी लाभकारी बताया जाता है।

डिहाइड्रेशन से हो सकते हैं ये अन्य कॉम्प्लिकेशंस

शरीर डिहाइड्रेटेड होने से खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है बीपी लो हो जाता है और डिहाइड्रेशन न्यूरोलॉजिकल ट्रिगर का काम करके माइग्रेन बढ़ा देता है। शरीर में वाटर लेवल कम होने से आंते बॉडी वेस्ट से पानी सोख लेती है जिससे कब्ज़ की दिक्कत होती है और बैक्टीरिया भी शरीर से बाहर नहीं निकल पाते जिससे यूटीआई की प्रॉब्लम भी हो जाती है।