आईपीएल 2026 का सबसे कम स्कोर सीजन के 39वें मैच में देखने को मिला है। पिछला एक हफ्ता मौजूदा सीजन के लिए शानदार रहा है। पहले सबसा बड़े रन चेज, उसके बाद पहला सुपर ओवर और अब सबसे कम स्कोर देखने को मिला। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम सोमवार को 75 रन पर सिमट गई। दिल्ली का यह आईपीएल में तीसरा सबसे कम स्कोर भी है।

आईपीएल में किसी भी टीम के सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम दर्ज हैं। आईपीएल 2026 के 39वें मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलने उतरी दिल्ली के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड बड़ा खतरा बनकर आए। दोनों के कहर के आगे 8 रन पर ही दिल्ली के छह खिलाड़ी आउट हो गए थे।
IPL इतिहास के सबसे कम इनिंग टोटल
एक समय दिल्ली की टीम इतिहास के सबसे कम टोटल की ओर बढ़ती दिख रही थी। मगर उसके बाद डेविड मिलर 19, बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर टीम को 75 रन तक पहुंचाया। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट झटके। उनके अलावा सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या और रसिक सलाम को 11 विकेट मिला। दिल्ली के नाम इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे कम पॉवरप्ले स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ।
IPL में पॉवरप्ले का सबसे कम स्कोर
- 13/6 : DC vs RCB, दिल्ली, 2026*
- 14/2 : RR vs RCB, केप टाउन, 2009
- 14/3 : SRH vs RR, पुणे, 2022
- 15/2 : CSK vs KKR, कोलकाता, 2011
- 16/1 : CSK vs DD, रायपुर, 2015
- 16/1 : CSK vs RCB, चेन्नई, 2019
IPL 2026: MI का बदला स्क्वाड, 2871 रन और 271 टी20 विकेट लेने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर; जानें किसे मिली जगह
आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। 2500 से ऊपर टी20 रन और 271 टी20 विकेट लेने वाला धाकड़ खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है। वहीं एक नए खिलाड़ी की टीम में एंट्री भी हुई है।



