हिमाचली खबर: सोमवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर भीषण गर्मी में धरना दे रहे सैकड़ों ग्राम प्रधानों के बीच अचानक उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंच गये. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक अनोखा और इंसानी छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. उन्होंने ग्राम प्रधानों से हालचाल पूछा. खुद उनके हाथों से पानी पिलाया और लड्डू खिलाए.

उस रास्ते से गुजर रहे थे, जब जीपीओ के पास धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों की भीड़ नजर आई. तुरंत गाड़ी रोककर वे वहां उतरे और जहां ग्राम प्रधान धरना दे रहे थे. वहां पहुंच गये.
डिप्टी सीएम ने धरना दे रहे प्रधानों को लड्डू खिलाए
गर्मी से बेहाल प्रधानों को देखकर पाठक ने तुरंत लड्डू, मिठाई के डिब्बे और पानी मंगवाया. फिर अपने हाथों से एकएक करके ग्राम प्रधानों को लड्डू खिलाए. मिठाई बांटी और पानी पिलाया.
इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्रधानों से कहा कि गर्मी बहुत है पानी पीते रहिए, स्वास्थ्य का ध्यान रखिए. पाठक ने उनकी मांगों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का भरोसा भी दिया.
आज लखनऊ में अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते समय हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष संघर्षरत अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के कर्मठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से स्नेहिल भेंट व संवाद करते हुए उनका मांग पत्र प्राप्त किया।
अखिल भारतीय ग्राम प्रधान pic.twitter.com/SFo732kOyN
— Brajesh Pathak May 18, 2026
डिप्टी सीएम ने एक्स पर लिखा, आज लखनऊ में अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते समय हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संघर्षरत अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के कर्मठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से स्नेहिल भेंट व संवाद करते हुए उनका मांग पत्र प्राप्त किया.
उन्होंने लिखा कि अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सेवक सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि संगठन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से कराए जाने एवं ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने के प्रकरण को लेकर आंदोलनरत हैं. संगठन को आश्वस्त किया गया है कि उनकी इन मांगों का सकारात्मक निदान कराया जाएगा. ग्राम प्रधान हमारे देश की पंचायती राज व्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं. सरकार हर कदम पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.
जानें ग्राम प्रधानों की क्या है मांग
ग्राम प्रधानों का वर्तमान कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है. शासन की ओर से प्रशासक नियुक्त किए जाने की चर्चा है, जिसका विरोध करते हुए यूपी के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों ग्राम प्रधान लखनऊ पहुंचे थे. वे अपने कार्यकाल के विस्तार की मांग कर रहे हैं.
सभी ग्राम प्रधान अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मु्खर हैं और इसी मांग को लेकर उत्तर अलगअलग जनपदों के सैकड़ों ग्राम प्रधान जीपीओ पार्क में गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना और प्रदर्शन कर रहे थे.वे लोग प्रशासक की नियुक्ति के विरोध कर रहे थे. इसी दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनसे मुलाकात की और विरोध कर रहे ग्राम प्रधान का आश्वासन दिया.



