एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 19 अक्टूबर को फुटबॉल खेलकर घर जा रहे थे, तभी उनपर ताबड़तोड़ 5 राउंड में 2 हमलावरों ने फायरिंग की और एक बाइक पर इनका इंतजार करता रहा. इस वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ के घर, उनके जिम की भी रेकी की थी. पिछले तकरीबन 10 दिनों से वे टाइगर की हर मूवमेंट और उनके शेड्यूल पर नजर बनाये हुए थे.

आरोपियों को सोशल मीडिया पर पापराजी और ब्लॉगर्स के वीडियोज से टाइगर के उन ठिकानों की जानकारी मिल रही थी जहां वे अक्सर आते जाते हैं. आरोपी ह्वाट्सऐप और सिग्नल ऐप के जरिए अपने हैंडलर्स से लगातार संपर्क में थे. इसी ऐप पर इन्हें क्राइम स्पॉट की लोकेशन भी शेयर की गई थी.

ऐसे में पुलिस की तरफ से जांच का विषय ये है कि क्या ये हैंडलर अनिल पंडित था या फिर अनिल पंडित का कोई करीबी तीनों शूटर्स के संपर्क में था. जांच में खुलासा हुआ कि रेहान अनिल पंडित के संपर्क में था. एजेंसियों को इसके डिजिटल फुटप्रिंट भी मिले हैं. रेहान के कहने पर ही नाबालिग लड़का इस साजिश का हिस्सा बना. वो सोनीपत का रहने वाला है. मुम्बई में पहले से मौजूद ऋतिक ने नाबालिग शूटर और रेहान को लॉजिस्टिक मुहैया करवाया था.

कोटा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

कोटा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रेहान, ऋतिक और रोशन जयपुर ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ये सभी नेपाल जाने की फिराक में थे. कोटा पुलिस ने रेहान को मुख्य आरोपी बताया है. इन तीनों में से एक आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल है. वहीं बाकी के दोनों बालिग हैं. पुलिस के मुताबिक, रेहान बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित से संपर्क में था. पुलिस के मुताबिक, 15 मिनट ट्रेन की जांच के बाद इन तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. टाइगर पर हमला करने से पहले 10 दिनों तक रेकी की है. कोटा पुलिस ने बताया कि रेहान बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है. इन सभी को जल्द मुंबई पुलिस को सौंपने की जानकारी भी दी गई है.