Featured Image

बिहार के नालंदा के रहने वाले शत्रुघ्न कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. चेन्नई में वेल्डर का काम करने वाले शत्रुघ्न ने छठ पूजा पर परिवार से मिलने के लिए अपनी लगभग पूरी महीने की कमाई फ्लाइट टिकट पर खर्च कर दी. उन्होंने अपनी मां से किए वादे को निभाने के लिए यह कदम उठाया, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

बिहार के नालंदा के रहने वाले शत्रुघ्न कुमार चेन्नई की एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते हैं. बताया जा रहा है कि उनकी मासिक आय करीब 15 हजार रुपये है. शत्रुघ्न ने इस बार अपनी मां और गांववालों को हवाई जहाज से घर आने की बात कही थी. अपना वादा निभाने के लिए उन्होंने कमाई के पैसों से चेन्नई से पटना का हवाई टिकट खरीदा. इस तरह छठ पर घर पहुंचने के साथ ही उन्होंने पहली बार विमान में सफर करने का अपना सपना भी पूरा किया.

वीडियो हो रहा वायरल

पहली बार फ्लाइट से सफर कर रहे शत्रुघ्न कुमार ने इसका पूरा वीडियो बनाया. जब वह फ्लाइट में एंट्री करते हैं, तो कुछ एयर होस्टेस से भी हाय कहते हैं. इसके बाद युवक विंडो सीट पर बैठकर पूरा वीडियो बना रहा है और वह काफी खुश है.

बिहार का एक मज़दूर अपनी लगभग पूरे महीने की तनख़्वाह घर जाने के लिए हवाई यात्रा पर खर्च करने के बाद हुआ वायरल गाँव में हुआ भव्य स्वागत। कोई बात नहीं कुछ लोग तुझे तना मारेंगे मगर मैं कहूंगा की ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं इसलिए कभी कभी अपने शौक़ों को भी जी लेना चाहिए। दुनिया पाने की दौड़ में ख़ुद को मत खोना ज़िंदगी ज़िम्मेदारियों के साथ ख़ुशियाँ जीने का नाम भी है।

— Åñkit (@Mrjha___) October 26, 2026

नेटिजंस पर लोग कर रहे तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद लोग उस युवक की तारीफ कर रहे हैं. मां से किए वादे को निभाने के लिए लड़के का जुनून लोगों को पसंद आ रहा है.