Vastu Tips: चकला-बेलन से जुड़ी गलतिया कभी भी नहीं करनी चाहिए। वरना आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं चकला-बेलन से जुड़े वास्तु नियम के बारे में।

चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी न करें, वरना झेलनी पड़ सकती हैं कई दिक्कतें
Image Source : FREEPIKवास्तु टिप्स

Vastu Tips For Kitchen Tips: हिंदू धर्म में किचन यानी रसोईघर का विशेष महत्व बताया गया है। रसोईघर को अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। यही वजह है कि रसोईघर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। रसोईघर को स्वच्छ रखने से धन-धान्य से भंडार सैदव भरा रहता है। वास्तु शास्त्र में रसोईघर और उसमें मौजूद सामान तक को लेकर कई नियम बताए गए हैं। तो आज हम आपको बताएंगे चकला बेलन से जुड़े वास्तु नियम के बारे में।

चकला-बेलन को गंदा न रखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, चकला-बेलन को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। इस्तेमाल करने के बाद चकला-बेलन को साफ कर लें और फिर सूखा कर रख दें। चकला-बेलन को गंदा छोड़ने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

आवाज वाले चकला-बेलन का इस्तेमाल न करें

वास्तु के अनुसार, ऐसे चकला-बेलन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो रोटी बनाते समय आवाज करता हो। इससे घर में क्लेश होता है। इसके साथ रही धन की भी हानि होती है। रोटी बनाने के लिए हमेशा पत्थर या लकड़ी का चकला-बेलन का उपयोग करना चाहिए।

चकला-बेलन इस नहीं खरीदना चाहिए?

मंगलवार और शनिवार के दिन चकला-बेलन नहीं खरीदना चाहिए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वास्तु की माने तो चकला-बेलन के लिए गुरुवार और बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। चकला-बेलन खरीदते समय ध्यान रखें क  ये कहीं से भी ऊंचा नीचा न हो। 

चकला-बेलन से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

  • चकला-बेलन को कभी उल्टा या खड़ा नहीं रखना चाहिए।
  • चकला-बेलन को कभी भी गीला नहीं छोड़ना चाहिए।
  • चकला-बेलन को हमेशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) या उत्तर-पूर्व में साफ जगह पर रखना चाहिए।
  • चकला बेलन को हमेशा साफ करके और ढक कर रखें। खुले में कभी भी नहीं रखना चाहिए।