हिमाचली खबर: Guru Pradosh Vrat Upay: 28 मई को गुरु प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। अधिक मास ज्येष्ठ प्रदोष व्रत गुरुवार को पड़ रहा है इसलिए इसे गुरु प्रदोष कहा जाएगा।  गुरु प्रदोष को बृहस्पति प्रदोष भी कहा जाता है। गुरु प्रदोष व्रत को आध्यात्मिक उन्नति और धर्मज्ञान की प्राप्ति हेतु महत्त्वपूर्ण माना गया है।  भगवान शिव को तो यह दिन प्रिय है ही लेकिन देवगुरु बृहस्पति से संबंधित होने के कारण इस दिन व्रत करने से ज्ञान, शिक्षा, धन, धर्म, और सुखसमृद्धि की प्राप्ति होती है। गुरु प्रदोष व्रत के दिन शिव जी के निमित्त कुछ विशेष उपाय करने से अलगअलग शुभ फलों की प्राप्ति होगी तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं  कि कौनसा उपाय करने से क्या शुभ फल मिलेगा।

अधिक गुरु प्रदोष के दिन करें ये अचूक उपाय, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट, आर्थिक समस्याओं से भी मिलेगी मुक्ति​
अधिक गुरु प्रदोष के दिन करें ये अचूक उपाय, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट, आर्थिक समस्याओं से भी मिलेगी मुक्ति​

अपने बिजनेस की दिन दुगनी, रात चौगनी तरक्की के लिये गुरु प्रदोष के दिन शाम के समय रंगोली वाले पांच अलगअलग रंग लेकर, शिव मंदिर में जाएं और उन रंगों से एक गोल फूल की आकृति वाली रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली में बीचो बीच घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर शिवजी का आशीर्वाद देते हुए ध्यान करें।

अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो गुरु प्रदोष के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ‘ऊँ नमः शिवाय’मंत्र का 11 बार जाप करें।

अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो गुरु प्रदोष के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

अपनी अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिये गुरु प्रदोष के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें और साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये शिवजी से प्रार्थना करें। अगर नारियल अर्पित करने के लिये आप प्रदोष काल में, यानी शाम के समय शिव मंदिर जायें, तो और भी श्रेष्ठ होगा।

अपने दांपत्य जीवन में मिठास घोलने के लिये गुरु प्रदोष के दिन शिवजी को दही में शहद मिलाकर, उसका भोग लगाएं।

अपनी धन संपत्ति में वृद्धि के लिये गुरु प्रदोष के दिन सवा किलो साबुत चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर शिव मंदिर में दान करें। गुरु प्रदोष के दिन ऐसा करने से आपकी और आपके धनधान्य में बरकत होगी।

अगर आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं, तो गुरु प्रदोष के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर या घर पर ही भगवान शंकर की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें और गहरी सांस लेते हुए ‘ऊँ’ शब्द का सस्वर 5 बार उच्चारण करें। देखिये इस प्रकार उच्चारण करना है ओ…ओ…ओ….ओ……म., यानि ओ… की ध्वनि को लंबा खींचना है और म अपने आप ही सांस छोड़ते हुए मुंह से निकल जायेगा।

अपने दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिये गुरु प्रदोष के दिन शिव मंदिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली, यानी कलावे को सात बार लपेट दें और ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें।

अपने परिवार की सुख शांति के लिये गुरु प्रदोष के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर एक घी का दीपक और एक तेल का दीपक जलाएं। आपको बता दें कि घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिये होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिये होता है। साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती, यानी लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं।

अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिये गुरु प्रदोष के दिन एक कटोरी में थोड़ा शहद लें और उसमें से उंगली की मदद से शहद निकालकर शिवजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उस कटोरी में बचे हुए शहद को अपने हाथों से अपने बच्चों को खिला दें।

अपने किसी विशेष कार्य की सफलता के लिये गुरु प्रदोष के दिन दूध में थोड़ा सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और दूध चढ़ाते समय मन ही मन ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। गुरु प्रदोष के दिन ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। 

अगर आपको बिजनेस इंवेस्टमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो गुरु प्रदोष के दिन भगवान शंकर को 11 बेलपत्र अर्पित करें। गुरु प्रदोष के दिन ऐसा करने से आपके कारोबार संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।