इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनी Simple Energy जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने 2 सितंबर को नए मॉडल की लॉन्च डेट तय की है. माना जा रहा है कि इस स्कूटर का नाम Simple Arrive हो सकता है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके नाम और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर इस स्कूटर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. ये तस्वीरें कम रोशनी में ली गई हैं और स्कूटर अभी भी कैमोफ्लाज से ढका हुआ है. ऐसे में इसके डिजाइन की सिर्फ कुछ झलकियां ही देखने को मिली हैं. फिलहाल कंपनी भारतीय बाजार में Simple One, Simple OneS और Simple Ultra जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है, जिनकी दावा की गई रेंज 400 किलोमीटर तक है.

डिजाइन में मिलेगा नया अंदाज

अब तक सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि नया , Simple One की तरह बेहद स्पोर्टी लुक वाला नहीं होगा. इसकी जगह कंपनी ने इसे ज्यादा सिंपल, साफसुथरे और रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से डिजाइन किया है.

स्कूटर में फ्रंट एप्रन पर LED हेडलाइट, उसके ऊपर छोटी विंडस्क्रीन और पीछे पतली LED टेललाइट मिलने की उम्मीद है. डिजाइन ऐसा रखा गया है कि यह ज्यादा लोगों को पसंद आए और हर उम्र के राइडर के लिए उपयुक्त लगे.

फीचर्स भी होंगे मॉडर्न

नए स्कूटर में डिस्प्ले, छोटा स्टोरेज क्यूबी, USB चार्जिंग पोर्ट और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसके अलावा ऐप के जरिए राइड की जानकारी देखना, रिमोट अलर्ट, OTA अपडेट और रिमोट एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिलने की संभावना है. टॉप वेरिएंट में बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन भी दी जा सकती है.

हार्डवेयर और राइडिंग सेटअप

Simple Arrive के टॉप वेरिएंट में ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलने की उम्मीद है. ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया जा सकता है.

इसमें लंबी और चौड़ी सिंगलपीस सीट मिलेगी, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों को आराम मिलेगा. साथ ही, स्कूटर में पतली ग्रैब रेल और 12इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं.

बैटरी और रेंज

कंपनी फिलहाल 4.5kWh और 5kWh बैटरी वाले मॉडल बेच रही है. वहीं, माना जा रहा है कि नए Arrive में Simple OneS वाला 3.7kWh बैटरी पैक या उससे छोटा बैटरी ऑप्शन दिया जा सकता है. ऐसा इसलिए ताकि इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जा सके और ज्यादा ग्राहक इसे खरीद सकें.

कीमत और लॉन्च

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल की दूसरी छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है. इसकी संभावित एक्सशोरूम कीमत करीब 1 लाख रुपये रहने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है तो यह TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को सीधी टक्कर दे सकता है.