UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 41 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। कई जिलों के SDM बदले गए हैं। प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों को फौरन नई पोस्टिंग पर जाने के निर्देश दिए हैं।

41 PCS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

11 जिलों के SDM बदले

यूपी में वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली, अंबेडकरनगर, बहराइच, बरेली, बलिया, बुलंदशहर, मेरठ और अमरोहा के SDM बदले गए हैं।

PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

जौनपुर की SDM बिंदु लता कानपुर नगर की अपर जिलाधिकारी बनाई गईं।

आजमगढ़ के SDM संजय चावला आजमगढ़ में ही अपर जिलाधिकारी बनाए गए।

चंदौली के SDM विजय कुमार मिश्र को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

अंबेडकर नगर के SDM राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

बहराइच के विशेष कार्याधिकारी सौजन्य कुमार विकास राजस्व परिषद से SDM बहराइच बनाए गए।

बरेली के SDM विजय सिंह अपर जिलाधिकारी हमीरपुर बनाए गए।

बलिया के SDM देवेंद्र कुमार पांडेय अपर जिलाधिकारी बागपत बनाए गए।

बुलंदशहर के नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी , गोंडा बनाए गए।

झांसी के विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी जगदंबिका प्रसाद पाण्डेय नगर मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर बनाए गए।

मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल बनाए गए।

अमरोहा की SDM सुनीता कुमारी अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वृंदावन बनाई गईं। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: