
इस समय टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, उन्होंने अपने एक्सहसबैंड हैदर अली खान के बार में खुलकर बात रखी है। आपको बता दें कि, हैदर, आमिर के सौतेले भाई हैं। एक्ट्रेस में बताया है कि हैदर उन पर डायरेक्टर्स के साथ इंटिमेट होने का दबाव डालते थे।
कौन हैं ईवा ग्रोवर?
आपको याद होगा टीवी सीरियल ‘करिश्मा का करिश्मा’ इसमें एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ ईवा ‘रेडी’मूवी में काम कर चुकी हैं। इस दौरान ईवा ने अपनी मुश्किल शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात रखी है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। हालिए में सिद्धार्थ कन्ननन के साथ उनकी बातचीत हुई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या हैदर चाहते थे कि वह दूसरों के साथ ‘फिजिकली इंटिमेट’ हों। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, उन्होंने ऐसी बात रखी थी, मुझ पर बहुत दबाव डाला था।’ इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया है कि क्या हैदर ने उन्हें डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ सोने के लिए मजबूर किया था, जिससे उन्हें काम मिल सके।
ईवा को काम के लिए आते थे घटिया ऑफर
बातचीत में ईवा ने बताया कि ‘काम तो मेरे पास हमेशा था। लेकिन जो फेज जिसमें मैंने काम छोड़ दिया था, मेरे सारे एफडी तोड़ दिए थे मैंने, गाड़ियां बेच दी थी उसके परिवार के लिए, सब कर लिया था जब मैंने दूसरी बार इनको संभाला था। तो उनकी तरफ से ये ऑफर आया था।’
पति ने दूसरों के संग सोने को कहा
टीवी एक्ट्रेस ईवा ने आगे बताया कि, क्या फर्क पड़ता है? क्योंकि हमको प्रपोजल आते थे ना, एक्ट्रेसेस को तो तो आते ही हैं। बड़ेबड़े प्रपोजल आते हैं। मेरे अपने पति ने कहा था,’क्या फर्क पड़ता है? करो। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। करना पड़ेगा। आपको घर चलाना है, हमारा बिजली बिल इतना हो गया है… बच्चे के लिए पैसा चाहिए।’ वह सब कुछ का अंत था। उसके बाद मैंने कभी मुड़कर नहीं देखा।’
एक्ट्रेस ने बताया हैदर की स्थिति ठीक नहीं
इस बातचीत में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि हैदर को सिजोफ्रेनिया है,लेकिन जब उनकी शादी हुई तो वह उसकी स्थिति को समझ नहीं पाई क्योंकि वह उसे बमुश्किल जानती थी। उन्होंने खुलासा किया कि उसकी शादी जल्द ही हिंसक हो गई है और उसके शरीर पर चोट के निशान देखने बाद के उसका परिवार उसके लिए चिंतित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि खुलासा किया कि हैदर आज अच्छी जिंदगी नहीं जा रही है।
कौन हैं हैदर अली खान?
शहनाज की पहली शादी से बेटा हैदर हुआ है। शहनाज ने सुपरस्टार आमिर खान के दिवंगत फिल्ममेकर पिता ताहिर हुसैन से शादी की, इसलिए वह आमिर खान के सौतेले भाई हैं। एक्टर बनने से पहले हैदर ने केबिन क्रू मेंबर के तौर पर कार्य किया है। मीडिया रिपोर्ट्स और ईवा के अनुसार, वह आमिर खान के परिवार के बिल्कुल करीब नहीं है।



