हिमाचली खबर: Bakrid Makeup Tips: बकरीद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों का ही नहीं है बल्कि इस मौके पर सजनेसंवरने को भी महत्व दिया जाता है। इस दिन महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। हालांकि सिर्फ अच्छे कपड़े पहनने से आपको लुक पूरा नहीं होता है, बल्कि सही मेकअप पूरे लुक को खास बना सकता है। खासकर गर्मी के समय जब भी हम मेकअप करते हैं तो वह कुछ ही देर में पसीने की वजह से खराब हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान मेकअप टिप्स की मदद से आप नेचुरल लुक पा सकती हैं।

लड़कियां और महिलाएं खासतौर पर इस दिन की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू कर देती हैं। आउटफिट के साथ मैचिंग ज्वेलरी और मेकअप का भी ख्याल रखा जाता है। लेकिन कई बार सही मेकअप करने में परेशानी होती है। ऐसे में आप कुछ बातों का ध्यान रखते हुए मेकअप करें।
स्किन केयर करें
बकरीद पर मेकअप करने से पहले स्किन केयर रूटीन फॉलो करना न भूलें। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करें और सर्कुलर मोशन में बर्फ लगाएं। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहने में मदद मिलती है।
मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल
अब चेहरे पर अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर लगाएं जिससे स्किन हाइड्रेटेड रहेगी। इसके बाद प्राइमर लगाना न भूलें जो मेकअप को ज्यादा देर तक टिकाकर रखता है। साथ ही स्किन को नुकसान से बचाने में भी मदद करता है।
फाउंडेशन का चुनाव
गर्मी के मौसम में फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो बीबी या सीसी क्रीम लगा सकती हैं। अगर फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रही हैं तो कम मात्रा में ही करें। इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन आपकी स्किन टोन से मैच करे।
आई मेकअप टिप्स
आंखों के नीचे, होंठ के आसपास और दागधब्बे वाली जगह पर थोड़ा सा कंसीलर लगा सकती हैं। इसके बाद आइमेकअप करें। अगर आउटफिट हल्के रंग का है तो उसपर हैवी आइमेकअप किया जा सकता है। वहीं डार्क आउटफिट या दिन के समय हल्का आई मेकअप करें। इससे आपका चेहरा निखरकर सामने आएगा।
ब्लश और हाइलाइटर
आंखों के नीचे और माथे पर लूज पाउडर का इस्तेमाल करें जिससे पसीना एब्जॉर्ज होता रहेगा। इसके बाद ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल करें जो खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे आपके चेहरे पर अलग रौनक आ जाएगी।
लिपस्टिक शेड
अंत में लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स पर वैसलीन या लिप बाम जरूर लगाएं। अब कुछ देर बाद लिप्स पर लिपलाइनर लगाएं और अपनी पसंद की शेड को फिल करें। अपनी आउटफिट के अनुसार लिपशेड का चुनाव करें। अगर आपको ज्यादा मेकअप नहीं करना है तो बीबी या सीसी क्रीम के साथ सिर्फ ब्लश और लिपस्टिक लगाकर लुक को पूरा कर सकती है।



