IndiaTechnology

Electric Cars का बढ़ रहा क्रेज, लॉन्च हुई इतनी जबरदस्त EVs, हो जाएगा प्यार

Electric Cars का बढ़ रहा क्रेज, लॉन्च हुई इतनी जबरदस्त EVs, हो जाएगा प्यार

Upcoming Electric Cars in India: देश के वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ रही है। लोग धीरे-धीरे नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। वैसे तो भारतीय बाजार में आपको कई कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें देखने को मिल जाएंगी। लेकिन आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जल्द देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में लॉन्च होने वाली कुछ पॉपुलर कारों के बारे में बताएंगे। हमने अपनी इस लिस्ट में टाटा मोटर्स से लेकर वॉल्वो तक की कारों को शामिल किया है।

Volvo EX90 डिटेल्स

इसी महीने यानी जून की 15 तारीख को Volvo EX90 को कंपनी भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इस प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको काफी पॉवरफुल बैटरी पैक मिलेगा। जिसे एकबार फुल करके आप इस एसयूवी को 300 किलोमीटर की रेंज तक चला पाएंगे।

इस एसयूवी की क्षमता महज 4.7 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने की है। इसमें फास्ट चार्जर का सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे इसका बैटरी पैक मात्र 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके कीमत की बात करें तो यह 1.50 करोड़ रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आ सकती है।

Mini Cooper SE 2024 डिटेल्स

कंपनी की 4-सीटर कार Mini Cooper SE 2024 के भी इसी साल भारतीय बाजार में आने की संभावना है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे 20 जून को भारत मे लॉन्च कर सकती है। इसके रेंज को लेकर कंपनी की माने तो एक सिंगल चार्ज में इसे 234 से 250 मील की दूरी तक चलाया जा सकता है। इसकी क्षमता 6.7 सेकंड में ही 0 से 62  mph की रफ्तार हासिल करने की है। इसके भारतीय बाजार में कीमत 55 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है।

Tata Curvv EV डिटेल्स

Tata Curvv EV का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स की माने तो इस कार को 16 जुलाई के करीब मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके रेंज की बात करें तो संभावना है कि एक सिंगल चार्ज में यह कार 450 से 500 किलोमीटर का रेंज देगी। इसे 20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply