हिमाचली खबर: UP Power Crisis: उत्तर प्रदेश में बिजली संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह आपात और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम योगी ने गांव हो या नगर, भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने बढ़ती बिजली मांग के बीच उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सभी इकाइयों को पूरी दक्षता से संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं.

गांव हो या शहर, कहीं भी कटनी नहीं चाहिए बिजली…अधिकारियों को सीएम योगी के सख्त निर्देश, जानें और क्या-क्या कहा​
गांव हो या शहर, कहीं भी कटनी नहीं चाहिए बिजली…अधिकारियों को सीएम योगी के सख्त निर्देश, जानें और क्या-क्या कहा​

जानकारी के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ ही यूपी के कई जिलों में भारी बिजली संकट देखने को मिल रहा है. राजधानी लखनऊ में हालात गंभीर बना हुए हैं. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं होने पर लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं. इसके चलते लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग और सरकार के जमकर विरोध दर्ज भी कराया. लोगों के बीच पैदा हो रही असंतोष की भावना को देखते हुए आज सुबह सीएम योगी ने हाई लेवल इमरजेंसी बैठक बुलाई थी.

ऊर्जा विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में ऊर्जा विभाग समीक्षा की और कहा कि बिलिंग और कलेक्शन क्षमता बढ़ाने की जरूरत. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, चाहें शहर या फिर गांव. बढ़ती बिजली मांग के बीच उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सभी इकाइयों को पूरी दक्षता से संचालित की बात कही. बता दें कि इस साल बिजली की मांग अपने पीक लेबल पर पहुंच गई है, जो कि 30,339 मेगावाट दर्ज की गई है.

रिस्पांस सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश

साल 2026 में बढ़ी बिजली मांग के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत रखने पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया है. बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं. जैसेआंधीतूफान के बावजूद विद्युत व्यवस्था बहाल रखने के लिए त्वरित रिस्पांस सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश गए हैं, ताकि बिजली सप्लाई में कोई परेशानी न आएं. सीएम ने ऊर्जा मंत्री व राज्य मंत्री को दिए निर्देश है कि वह हेल्पलाइन कॉल सेंटर का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्था की पड़ताल करें.

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह आम जन को बिजली आपूर्ति के बारे में सही जानकारी दें, समाधान कब तक होगा, यह भी बताएं, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो. स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर और सही बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.