रांची के रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, घरों के गेट खोले और बाइक गिराई; वीडियो वायरल

Ranchi Kalyanpur Elephant Enters Residential Area Viral Video Jharkhand

Ranchi Elephant Viral Video : झारखंड की राजधानी रांची के कल्याणपुर इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में घुसकर घरों के गेट सूंड से खोलता नजर आता है।

इतना ही नहीं, रास्ते में खड़ी एक बाइक को वह जोर से गिरा देता है। छतों पर खड़े लोग पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करते दिखते हैं और बच्चों को हाथी से दूर रहने की हिदायत देते सुनाई देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, वीडियो वायरल

करीब 44 सेकंड के इस वीडियो में पहले कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर हाथी को भगाने की कोशिश करते हैं। हालांकि हालात जल्दी ही बदल जाते हैं और लोग खुद डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं। हाथी की हरकतों से इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है।

सोशल मीडिया पर इसे “हाथी जी का सरप्राइज विजिट” कहकर शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर @samad_sisters नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई इस रील को अब तक करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

यह घटना खतरे का संकेत

पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं, “कितनी प्यारी तरह से गेट खोल रहा है,” तो कुछ ने कहा, “वनों की कटाई ही ऐसे हालात की असली वजह है।” वहीं कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए।

हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक हाथी शांत है, वह नुकसान नहीं करता, लेकिन भड़कने पर स्थिति खतरनाक हो सकती है। यह घटना के बढ़ते टकराव की ओर भी इशारा करती है, जहां जंगलों के सिमटने से जानवर रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं।

ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply