हिमाचली खबर: Ghaziabad Khoda Surya Murder: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 28 मई को सूरज प्रताप नाम के युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. उसे इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 मई को उसकी मौत हो गई. वहीं अब इस मामले में नएनए खुलासे हो रहे हैं.

पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक चलाने को लेकर सूरज प्रताप और असलम के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद असलम ने अपने पिता नवाब और साथियों को घटना की जानकारी दी. सभी ने मिलकर सूरज प्रताप को सबक सिखाने की योजना बनाई और उसे नवनीत विहार की गली नंबर4 में घेर लिया.
असलम को किसने दिया था चाकू?
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी फरहान ने बताया कि विवाद के दौरान असलम को चाकू दिया गया और उसके पिता नवाब ने कहा कि आज इसकी कहानी खत्म कर देते हैं. इसके बाद असलम ने सूरज प्रताप के पेट में चाकू मार दिया. गंभीर रूप से घायल सूरज प्रताप को आरोपी मृत समझकर मौके से फरार हो गए.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
घटना के बाद थाना खोड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. सूरज प्रताप की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 31 मई को नवाब, फरहान और आतिफ को चौधरी चरण सिंह गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी असलम 3031 मई की रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई.
गिरफ्तार आरोपी में नवाब , निवासी लोकप्रिय विहार, खोड़ा, फरहान , निवासी नवनीत विहार, खोड़ा, आतिफ उर्फ बाबू , निवासी चौधरी चरण सिंह गेट के पास, खोड़ा का नाम शामिल है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.




