आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड फिर से बदल चुका है। इस सीजन पहले भी कई खिलाड़ी इस टीम से बाहर हुए हैं और नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई है। इसी बीच शुक्रवार को एक बार फिर हैदराबाद की टीम में बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम से भारतीय गेंदबाज शिवम मावी बाहर हो चुके हैं और अब उनकी जगह अंडर 19 की वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम और के साथ खिलाड़ी की टीम में एंट्री हुई है।

SRH से बीच सीजन बाहर भारतीय खिलाड़ी; वैभव सूर्यवंशी के साथी की एंट्री, U19 वर्ल्ड कप में किया था कमाल
SRH से बीच सीजन बाहर भारतीय खिलाड़ी; वैभव सूर्यवंशी के साथी की एंट्री, U19 वर्ल्ड कप में किया था कमाल

भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके शिवम मावी पिछले कुछ सालों से लगातार इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक बार फर वह ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। अभी तक एक भी मैच में इंजरी के कारण उन्हें हैदराबाद के लिए मौका नहीं मिल पाया था। अब उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम के ऑलराउंडर आर एस अम्ब्रीश को साइन कर लिया है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में झटके थे सबसे ज्यादा विकेट

अम्ब्रीश का अहम हिस्सा थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट झटके थे। वह संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। दाएं हाथ के मीडियम पेसर और बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज को हैदराबाद की टीम ने अपने साथ जोड़ा है। उन्हें 30 लाख रुपये की कीमत पर साइन किया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और पहले 9 में से छह मुकाबले जीते हैं।

🚨 Player Replacement 🚨@SunRisers sign RS Ambrish as injury replacement for Shivam Mavi.

Details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/oc3VctsTN5

— IndianPremierLeague May 1, 2026

सनराइजर्स हैदराबाद का अपडेटेड स्क्वाड

ट्रैविस हेड, , इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा , नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस , शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, आर एस अम्ब्रीश, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

RR vs DC: वैभव का बस एक छक्का, टूट जाएगा कीरोन पोलार्ड का धांसू रिकॉर्ड; ‘शतक’ पूरा करने से एक कदम दूर सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल 2026 की 9 पारियों में ही 400 रन दर्ज हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक नया रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है। वह एक छक्का लगाते ही दो कमाल करेंगे और पोलार्ड को पीछे छोड़ देंगे।