Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से गिरकर बाप और 11 साल के बेटे की मौत हो गई. फूल तोड़ते समय अचानक बेटे का पैर फिसला और उसे बचाते बचाते पिता भी गिर गये.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा l उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सुबह सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से गिरकर बाप और 11 साल के बेटे की मौत हो गई. फूल तोड़ते समय अचानक बेटे का पैर फिसला और उसे बचाते बचाते पिता भी गिर गये. इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई.

कैसे हुआ हादसा

पूरी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी (गौर सिटी-2) की है. घटना शुक्रवार सुबह – सुबह 4 बजकर 20 मिनट की है. मृतकों की पहचान 40 साल के पिता रणदीप पात्रा और उनके 11 साल के बेटे आरव के रूप में हुई है.

बालकनी से फूल तोड़ रहे थे दोनों

जानकारी के मुताबिक़, रणदीप पात्रा केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थे. वह अपनी पत्नी और बेटे आरव के साथ महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर-23 में रहते थे. परिवार सुबह खाटू श्याम में जमीन की रजिस्ट्री के लिए जाने वाले थे. इसी लिए सुबह सभी जल्दी उठकर जाने के लिए तैयार हो रहे थे.

बाप बेटे की 23 वे मजिल से गिरने से मौत

रणदीप और उनका बेटा बालकनी में फूल तोड़ रहे थे. इसी दौरान आरव सीढ़ी से फिसल गया और बालकनी से लटक गया. पिता रणदीप उसे बचाने के लिए दौड़े और वो भी नीचे गिर पड़े. 23 वे मजिल से गिरने की वजह से दोनो लोगों की मौत हो गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे. पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. जिसके बाद ही असली वजह सामने आ पायेगी.