एवलिन शर्मा ने अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने का फैसला कर लिया है। शादी के करीब 5 साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नई दिशा देने का निर्णय लिया है। हालांकि, दोनों ने साफ किया है कि वे अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे।

एवलिन शर्मा लेंगी तुषान भिंडी से तलाक, शादी के 5 साल बाद लिया फैसला
एवलिन शर्मा लेंगी तुषान भिंडी से तलाक, शादी के 5 साल बाद लिया फैसला

एवलिन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने और तुषान ने रोमांटिक तौर पर अलग होने का फैसला लिया है, लेकिन उनके बीच सम्मान और दोस्ती कायम रहेगी। उन्होंने बताया कि उनका पूरा ध्यान अपने बच्चों की बेहतर परवरिश पर है और वे “कोपैरेंटिंग” के जरिए इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

बच्चों की जिम्मेदारी साथ निभाएंगे

कपल के दो बच्चे हैं बेटी Ava Rania Bhindi और बेटा Arden । अलग होने के बावजूद दोनों ने यह फैसला किया है कि बच्चों की जिंदगी पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।

लव स्टोरी से शादी तक का सफर

एवलिन और तुषान की मुलाकात 2018 में एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आए और 2019 में सिडनी हार्बर ब्रिज के पास तुषान ने एवलिन को प्रपोज किया। 2021 में Brisbane में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी की थी।

अलगअलग संस्कृतियों का मेल

एवलिन ने पहले अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनका रिश्ता अलगअलग संस्कृतियों का खूबसूरत मिश्रण है। जहां तुषान ऑस्ट्रेलिया में पलेबढ़े गुजराती परिवार से हैं, वहीं एवलिन पंजाबीजर्मन बैकग्राउंड से आती हैं।

एवलिन शर्मा का करियर

एवलिन शर्मा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें ये जवानी है दीवानी, यारियां, मैं तेरा हीरो, हिंदी मीडियम और साहो शामिल हैं।

अलगाव के बावजूद, एवलिन और तुषान ने जिस समझदारी और सम्मान के साथ यह फैसला लिया है, वह उनके रिश्ते की परिपक्वता को दर्शाता है।