How To Remove Spider Webs: कई लोगों के घरों में मकड़ी के कई सारे जाले लग जाते हैं, जिससे वो काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं, लेकिन आज आपको बताते हैं कैसे आप आसानी से इसको साफ कर सकते हैं. पानी में केवल आपको 1 चीज को मिलाकर इसको साफ करना है.

मकड़ी का जाला

मकड़ी का जाला घरों के कई जगहों-जगहों पर लग जाता है और ये केवल खूबसूरती को बिगाड़ने में ही नहीं बल्कि इससे काफी ज्यादा गंदगी भी नजर आती है. अगर आप भी घर से इसको हमेशा के लिए दूर करना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों को अपनाकर देखना चाहिए. आज आपको पानी और नींबू वाला एक खास ट्रिक बताते हैं, जिसको फॉलो करके आप आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

पानी में नींबू का रस

मकड़ी का जाला को अगर आप हमेशा के लिए घर से बाहर फेंकना चाहते हैं, तो आपको पानी में नींबू का रस मिलाना है और इसका एक पानी वाला घोल तैयार कर लेना है और फिर इसको छिड़काव उस जगह पर आपको करना है, जहां पर मकड़ी का जाला है.

घर के कोनों में छिड़काव

घर के कोनों-कोनों, दीवारों, खिड़कियों, छत, बाथरूम जहां भी आपको मकड़ी का जाला नजर आता है, वहां पर आपको इसका छिड़काव कर लेना है आपको इसका काफी ज्यादा अच्छा नतीजा भी देखने को मिल सकता है.

छिड़काव का तरीका

अगर आप बिना इस पानी का छिड़काव करके जाले को ऐसी निकालते हैं, तो मकड़ी के दोबारा आने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आपको सबसे पहले पानी का छिड़काव करना है और फिर अपने आप मकड़ी गिरकर जल्दी से नहीं आ पाएगी.

हमेशा के लिए हो जाएगा साफ

इसको फॉलो करके आप आसानी से साफ कर पाते हैं. आपको काफी महंगी-महंगी चीजों का भी इस्तेमाल इसमें नहीं करना है. पानी और नींबू का रस ही बड़ा कमाल करके दिखाएगा.