AI की दुनिया के ‘करण-अर्जुन’ को मोदी भी नहीं मिला पाए! स्टेज पर दिखा ‘एआई कोल्ड वॉर’, VIDEO में देखें तकरार

Delhi Ai Impact Summit 2026 Why Openai And Anthropic Ceos Refused To Hold Hands Awkward Moment Viral

Dario Amodei Awkward Moment: दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान एक हल्का-फुल्का लेकिन चर्चित पल सामने आया, जब Sam Altman और Dario Amodei के बीच ग्रुप फोटो सेशन के दौरान एक अजीब सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। ये दोनों AI क्षेत्र की बड़ी और प्रतिस्पर्धी कंपनियों, OpenAI और Anthropic के प्रमुख हैं।

जहां बाकी लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े थे, वहीं सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई ने हाथ मिलाने की बजाय एक फिस्ट-बंप (मुट्ठी टकराकर पोज़) दिया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस पल को सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में “AI Cold War” तक कह दिया। कुछ यूजर्स ने इसे OpenAI और Anthropic के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा से जोड़ते हुए कहा, “AGI कब आएगा? जिस दिन Dario और Sam हाथ मिलाएंगे।”

देखें वीडियो

यह हल्का-फुल्का पल, जो एक साधारण फोटो पोज़ हो सकता था, AI राइवलरी के संदर्भ में दिलचस्प बन गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस बारे में कई कमेंट्स आने लगे और लोगों ने इसे हंसी-मजाक के साथ ट्रेंड कराया।

AI के दिग्गज एक मंच पर

इस ग्रुप फोटो में भारत के प्रधानमंत्री के साथ-साथ दुनिया के प्रमुख टेक लीडर्स जैसे Sundar Pichai, Alexandr Wang और अन्य वैश्विक AI विशेषज्ञ भी शामिल थे। समिट का उद्देश्य AI के जरिए वैश्विक समस्याओं का समाधान ढूंढना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था। हालांकि, यह कार्यक्रम गंभीर चर्चाओं का था, लेकिन Sam Altman और Dario Amodei के बीच के इस पल ने सबका ध्यान खींच लिया।

यह भी पढ़ें-

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट

यह पांच दिवसीय समिट 16 से 20 फरवरी तक में आयोजित की गई, जिसमें 500 से ज्यादा वैश्विक AI लीडर्स, 150 से अधिक शिक्षाविद और शोधकर्ता, तथा 400 से ज्यादा चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply