मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट शेयर कर दी है, जिसके मुताबिक कंपनी ने बिक्री में 6 फीसद की गिरावट दर्ज की है। आइए कंपनी की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए जून 2025 का महीना खासा चुनौतीपूर्ण रहा। कंपनी ने घरेलू और निर्यात मिलाकर कुल 1,67,993 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि साल-दर-साल (YoY) और महीने-दर-महीने (MoM) दोनों मामलों में गिरावट दर्शाती है। मारुति की घरेलू बिक्री जून 2025 में 1,18,906 यूनिट्स रही, जो जून 2024 के मुकाबले 13.31% और मई 2025 के मुकाबले 12.54% कम है। यानी एक साल पहले की तुलना में 18,257 यूनिट्स और पिछले महीने की तुलना में 17,056 यूनिट्स की कमी आई है।
कॉम्पैक्ट सेगमेंट (Baleno, Swift, WagonR, Dzire आदि)
बिक्री: 54,177 यूनिट्स
पिछली साल: 64,049 यूनिट्स
गिरावट: ग्राहकों की रुचि धीमी पड़ी।
मिड साइज सेगमेंट (Ciaz)
बिक्री: 1,028 यूनिट्स
पिछली साल: 572 यूनिट्स
सुधार जरूर है, लेकिन Ciaz की लाइफ साइकल अब समाप्ति की ओर है।
यूवी सेगमेंट (Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, XL6, Jimny)
आप ये खबर हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।बिक्री: 47,947 यूनिट्स
पिछली साल: 52,373 यूनिट्स
गिरावट: नए मॉडल्स के बावजूद ठंडी प्रतिक्रिया।
Eeco वैन
बिक्री: 9,340 यूनिट्स
पिछली साल: 10,771 यूनिट्स
एक्सपोर्ट और OEM बिक्री बनीं सहारा
जहां घरेलू बाजार में गिरावट दिखी, वहीं एक्सपोर्ट और अन्य ओईएम को बिक्री में क्रमशः 21.94% और 6.46% की बढ़त दर्ज की गई। ये मारुति के लिए जून महीने की कुछ राहत देने वाली बातें रहीं।
क्या कहती है कंपनी?
मारुति सुजुकी के कॉर्पोरेट अफेयर्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती का कहना है कि आज की स्थिति में छोटी कारों का सेगमेंट, जो कभी ग्रोथ का इंजन था, अब लगभग निष्क्रिय हो चुका है। साल 2019 के बाद से एंट्री-लेवल कारों की कीमतों में 70% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि उनकी बिक्री में उतनी ही बड़ी गिरावट आई है। यह मुख्य रूप से अफोर्डेबिलिटी (खरीदने की क्षमता) का मुद्दा बन गया है।”
मारुति के लिए जून 2025 मिलाजुला अनुभव रहा। जहां बड़े सेगमेंट और निर्यात ने कुछ राहत दी, वहीं मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री में भारी गिरावट चिंता का विषय है। आने वाले समय में अगर कीमतों में संतुलन और नई लॉन्चिंग्स होती हैं, तो कंपनी फिर से मजबूती से वापसी कर सकती है।