
Dressing Tips To Increase Height Look: अगर आपकी हाइट कम है तो अक्सर आपको लगता होगा कि कुछ खास तरह के कपड़े आप पर नहीं जंचते। लेकिन सच्चाई यह है कि सही स्टाइलिंग किसी भी कद-काठी के इंसान को शानदार दिखा सकती है। फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग छोटे कद के होते हैं उन्हें अपने कपड़ों के जरिए शरीर पर वर्टिकल लाइन्स बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
मोनोक्रोमैटिक लुक
लंबा दिखने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है मोनोक्रोमैटिक यानी ऊपर से नीचे तक एक ही रंग या एक ही शेड के कपड़े पहनना। जब आप अलग-अलग रंगों के शर्ट और पैंट पहनते हैं तो आपका शरीर दो हिस्सों में बंटा हुआ दिखता है जिससे लंबाई कम लगती है। इसके विपरीत एक ही रंग पहनने से आंखों को ऊपर से नीचे तक एक सीधी रेखा दिखाई देती है जो पैदा करती है। डार्क कलर्स जैसे ब्लैक, नेवी ब्लू या चारकोल ग्रे इसमें बेहतरीन काम करते हैं।
वर्टिकल स्ट्राइप्स का जादू
अगर आप पसंद करते हैं तो हमेशा वर्टिकल स्ट्राइप्स (खड़ी धारियों) का चुनाव करें। आड़ी धारियां आपको चौड़ा और छोटा दिखाती हैं जबकि खड़ी धारियां आंखों को ऊपर-नीचे मूव करने पर मजबूर करती हैं जिससे शरीर लंबा नजर आता है। ध्यान रहे कि ये स्ट्राइप्स बहुत चौड़ी न हों बारीक धारियां ज्यादा क्लासी और असरदार लगती हैं।
यह भी पढ़ें:-
हाई-वेस्ट और फिटिंग का सही तालमेल
ढीले और लटकते हुए कपड़े आपको और भी छोटा दिखाते हैं। हमेशा स्लिम फिट या टेलर फिट कपड़े पहनें। इसके अलावा लो-वेस्ट जींस के बजाय हाई-वेस्ट पैंट या जींस पहनें। हाई-वेस्ट पैंट पहनने से आपकी कमर ऊपर की ओर शिफ्ट महसूस होती है जिससे आपके पैर लंबे नजर आते हैं। साथ ही अपनी शर्ट को टक-इन करने से शरीर का अनुपात बेहतर दिखता है।
जूतों और एक्सेसरीज का चुनाव
हमेशा पॉइंटेड टोज (नुकीले) जूते पहनें और कोशिश करें कि जूतों का रंग आपकी पैंट से मिलता-जुलता हो। इसके अलावा हैवी बेल्ट और बहुत बड़े बैग्स से बचें क्योंकि ये आपके शरीर को छोटा दिखाते हैं।
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।