बलिया में पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; सहतवार पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

बलिया: यूपी के बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के बीच सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले में एक युवक की मौत के बाद की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, थाना सहतवार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था. घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. मृतक की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.
एसपी ओमवीर सिंह ने हत्यारों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित किया. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक दिलीप कुमार राय और नितेश कुमार गुप्ता की टीम ने शिवमन्दिर पोखरा के पास घेराबंदी की. यहाँ से पुलिस ने मुकदमे से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों बृजेश कुमार (26 वर्ष): पुत्र शिवजी राम, निवासी वार्ड नं. 02, कस्बा सहतवार और ​मुन्ना कुमार पासवान उर्फ लाला पासवान (30 वर्ष): पुत्र गोपाल प्रसाद, निवासी ग्राम बघांव, सहतवार को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ बीएनए धारा 105, गैर-इरादतन हत्या, ​धारा 110/115(2), जानलेवा हमले से संबंधित है. वही धारा 352/351(3), आपराधिक बल और धमकी भी शामिल है. ​पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply