अगर आप बड़ी फैमिली के लिए नई 7सीटर SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगस्त 2026 आपके लिए खास हो सकता है. इस महीने भारतीय बाजार में दो नई दमदार SUVs दस्तक दे सकती हैं. इनमें JSW MG Motor India की नई प्रीमियम 3रो इलेक्ट्रिक SUV और Mahindra Scorpio N का अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल शामिल है.

हालांकि, दोनों कंपनियों ने अभी तक इन गाड़ियों की लॉन्च तारीख या सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों मॉडल आने वाले समय में SUV सेगमेंट में नया मुकाबला खड़ा कर सकते हैं.
MG की नई 7सीटर इलेक्ट्रिक SUV
अपनी पहली प्रीमियम थ्रीरो इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है. यह मॉडल कंपनी के ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और इसे Wuling Eksion से प्रेरित माना जा रहा है.इस इलेक्ट्रिक SUV में 69kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसके साथ 210 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है. कंपनी इसे लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश कर सकती है. दावा किया जा रहा है कि यह SUV एक बार चार्ज करने पर करीब 600 किलोमीटर तक चल सकती है.
सीटिंग की बात करें तो इसमें 2+3+2 लेआउट मिल सकता है. यानी इसमें सात लोग आराम से बैठ सकेंगे. दूसरी रो में बेंच सीट और तीसरी रो में दो अलग सीटों का विकल्प दिया जा सकता है.
फीचर्स के मामले में इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं.
2026 Mahindra Scorpio N Facelift
अपनी लोकप्रिय Scorpio N को अपडेट करने की तैयारी में है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। कंपनी 15 अगस्त 2026 को इस SUV के फेसलिफ्ट मॉडल को पेश कर सकती है। हालांकि इसमें बड़े बदलाव की जगह छोटे डिजाइन और फीचर अपडेट देखने को मिल सकते हैं.नई Scorpio N में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, बदले हुए हेडलैंप डिजाइन और नए अलॉय व्हील दिए जाने की संभावना है. इसके केबिन में भी नए सीट कवर और ट्रिम्स के साथ बड़ा 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है.
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई Scorpio N में मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन विकल्प जारी रह सकते हैं.अगस्त में आने वाली ये दोनों SUVs अलगअलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं. जहां MG की इलेक्ट्रिक SUV नई तकनीक और लंबी रेंज पर फोकस करेगी, वहीं Scorpio N फेसलिफ्ट दमदार परफॉर्मेंस और ऑफरोड क्षमता पसंद करने वालों को आकर्षित कर सकती है.



