Summerhaircaretips: गर्मियों में पसीना ज्यादा आने की वजह से बाल बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। यह समस्या उनके लिए परेशानी भरी होती है जिनकी स्किन पहले से ही ऑयली होती है। ऑयली स्कैल्प में पसीना आने से बाल बहुत ज्यादा चिपचिपे नजर आने लगते हैं। बड़े बालों को रोजाना धोना संभव नहीं है। ऐसे में चिपचिपाहट से न केवल बाल दबेपिचके से नजर आते हैं बल्कि इनके ऊपर गंदगी भी चिपक जाती है। इनको न खुला रखा जा सकता है और बांधने पर भी ये अच्छे नहीं दिखते हैं। ऐसे में यहां कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं जो गर्म मौसम में बालों को चिपचिपा होने से बचाया जा सकता है।

बालों को चिपचिपा होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 3 नुस्खे, ऑयली स्कैल्प से मिल सकती है राहत
बालों को चिपचिपा होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 3 नुस्खे, ऑयली स्कैल्प से मिल सकती है राहत

नींबू का रस

बालों की स्कैल्प को चिपचिपा होने से बचाने के लिए आप नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो सीबम प्रॉडक्शन को कम करता है। इसके लिए 2 कप पानी में 4 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। बाल धोने के बाद इसे अप्लाई करें। कुछ देर छोड़ दें फिर पानी से बाल धो लें। अगर कोई एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम है तो एक्सपर्ट से परामर्श के बाद ही अप्लाई करें।

एप्पल साइडर विनेगर

बालों की चिपचिपाहट से अगर आप परेशान रहते हैं तो आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सीबम को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक कप पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का मिलाएं। बालों को शैंपू करने के बाद इसे लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से हेयर वॉश कर लें।

ग्रीन टी

बालों के स्कैल्प के लिए ग्रीन टी में पाया जाने वाला पॉलीफेनॉल फायदेमंद होता है। इससे सीबम प्रॉडक्शन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए उबलते हुए पानी में ग्रीन टी पाउडर डालें। इसे छान लें। ठंडा होने के बाद स्कैल्प पर अप्लाई करें। करीब 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।