हिमाचली खबर: Blouse Sleeves Design for Summer: गर्मियों के समय महिलाएं ऐसे आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं जो स्टाइलिश होने के साथसाथ आरामदायक भी हों। भारत में ज्यादातर महिलाएं साड़ी को हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं। साड़ी एक एवरग्रीन आउटफिट है जिसे किसी भी फंक्शन पर कैरी किया जा सकता है। लेकिन साड़ी लुक को फैशनेबल बनाने में ब्लाउज अहम भूमिका निभाता है। खासतौर पर स्लीव्स डिजाइन पूरे लुक को बदल सकते हैं। अगर आप सिंपल साड़ी को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो कुछ खास स्लीव डिजाइन चुन सकती हैं जो ट्रेंडी लुक देने में मदद करेंगे।

गर्मियों में ट्रेंडी और फैशनेबल लुक के लिए चुनें ब्लाउज के ये 3 खूबसूरत स्लीव डिजाइन्स, सिंपल साड़ी भी लगेगी डिजाइनर​
गर्मियों में ट्रेंडी और फैशनेबल लुक के लिए चुनें ब्लाउज के ये 3 खूबसूरत स्लीव डिजाइन्स, सिंपल साड़ी भी लगेगी डिजाइनर​

आजकल फैशन ट्रेंड में कई स्लीव डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं जो गर्मियों में कंफर्ट देने के साथसाथ एलिगेंट लुक भी देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ ट्रेंडी और फैशनेबल स्लीव डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पार्टी, ऑफिस, फंक्शन या कैजुअल आउटिंग के लिए भी कैरी किया जा सकता है।

पफ स्लीव डिजाइन

आजकल पफ स्लीव डिजाइन काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन सिंपल साड़ी पर ट्राई कर सकती हैं जो मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। खास बात यह है कि पफ स्लीव्स कॉटन और ऑर्गेंजा जैसी साड़ियों के साथ बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। गर्मियों में इस तरह के डिजाइन काफी शानदार लगते हैं। अगर साड़ी सिंपल है तो ब्लाउज स्लीव को पल डिजाइन करवा सकती हैं जिससे लुक और ज्यादा बेहतर लगेगा।

नेट स्लीव डिजाइन

अगर आप पार्टी या किसी फंक्शन पर साड़ी पहनने जा रही हैं तो नेट स्लीव डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। गर्मियों में नेट फैब्रिक हल्का होने की वजह से काफी पसंद किया जाता है। सिंपल साड़ी को क्लासी लुक देने के लिए इस तरह के स्लीव डिजाइन को ट्राई किया जा सकता है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को आप साड़ी के अलावा लहंगा या इंडो वेस्टर्न लुक के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

स्लिट स्लीव डिजाइन

आजकल स्लिट स्लीव डिजाइन काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें बाजुओं पर छोटा कट डिजाइन दिया जाता है जो मॉडर्न और यूनिक लुक देता है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को हल्की और फ्लोई साड़ी के साथ कैरी किया जा सकता है। फ्लोरल साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज डिजाइन बेहद यूनिक और स्टाइलिश लुक देंगे।

अगर समर सीजन में साड़ी लुक को नया और फैशनेबल टच देना चाहती हैं तो ब्लाउज के इन खूबसूरत स्लीव डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।