Mumbai News: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पतिपत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया , उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया , और बेटियों आयशा व जैनब के रूप में हुई है.

मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान
मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान

मौत से पहले परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बयान दिया कि रात के भोजन में पूरे परिवार ने एक साथ पहले बिरयानी खाई थी और उसके कुछ देर बाद तरबूज का सेवन किया था. भोजन के कुछ समय बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एकएक कर चारों ने दम तोड़ दिया.

जांच में जुटी पुलिस

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. हालांकि, परिवार ने बिरयानी और तरबूज के सेवन की बात कही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. क्या भोजन में कोई जहरीला पदार्थ था या यह दो अलगअलग खाद्य पदार्थों के मेल का परिणाम है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल, पायधुनी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.