हिमाचली खबर: Saree Fashion Tips: महिलाओं के लिए साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जिसे हर मौके पर स्टाइल किया जा सकता है। कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक साड़ी को अलगअलग फंक्शन पर आसानी से कैरी किया जा सकता है। किसी भी खास अवसर पर साड़ी महिलाओं को एलिगेंट लुक देती है। हालांकि सिर्फ साड़ी पहनना काफी नहीं होता है बल्कि इसके साथ सही ज्वेलरी को स्टाइल करना भी जरूरी है। खासतौर पर सही नेकलेस पूरे लुक को बदल सकता है।

बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ी को किसी भी फंक्शन में कैरी किया जा सकता है। इस तरह की साड़ी के लुक को खास बनाने के लिए गोल्डन नेकलेस पेयर किया जा सकता है। इसके साथ हैवी गोल्डन नेकलेस बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके अलावा कुंदन, पोल्की या ट्रेडिशनल गोल्ड डिजाइन नेकलेस भी बनारसी साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा सकते हैं। अगर आप भारी डिजाइन से बचना चाहती हैं तो लेयर्ड स्टाइल ज्वेलरी को पहन सकती हैं।
सिल्क साड़ी
सिल्क फैब्रिक की साड़ी बहुत ही रिच ट्रेडिशनल लुक देती है। ऐसे में इसके साथ लॉन्ग चेन नेकलेस बहुत अट्रैक्टिव लुक देगा। गोल्ड या टेंपल डिजाइन वाली लॉन्ग चेन नेकलेस को सिल्क साड़ी के साथ कैरी किया जा सकता है। इसके साथ ही छोटे ईयररिंग्स या झुमके पहनकर लुक को कंप्लीट किया जा सकता है।
कॉटन साड़ी
गर्मियों में सिंपल कॉटन की साड़ियों को काफी पसंद किया जा जाता है। इसके साथ आप हल्की और मिनिमल ज्वेलरी को पेयर कर सकते हैं। पर्ल नेकलेस या छोटे पर्ल सेट कॉटन साड़ी के साथ बेहद क्लासी लुक देते हैं। किसी तरह के छोटे फंक्शन में इस तरह की साड़ी को स्टाइल किया जा सकता है।
जॉर्जेट साड़ी
जॉर्जेट साड़ी बहुत ही हल्की और फ्लोई होती है। इसके साथ भारी नेकलेस पहनने से लुक ओवर लग सकता है। ऐसे में इसके साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को भी कैरी कर सकती हैं। फैमिली फंक्शन या पार्टी में इस तरह का लुक बहुत ही आकर्षक और स्टाइलिश लगेगा।
बॉर्डर के अनुसार चुनें ज्वेलरी
अगर आपकी साड़ी का बॉर्डर पतला है तो ऐसे में लेयर्ड या स्टोन नेकलेस को पेयर किया जा सकता है। वहीं, चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी को चोकर स्टाइल नेकलेस के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने से बचें।
नेकलेस चुनते समय ब्लाउज के नेक डिजाइन पर भी ध्यान देना जरूरी है। डीप नेक ब्लाउज के साथ चोकर या लेयर्ड नेकलेस अच्छे लगते हैं तो वहीं हाई नेक ब्लाउज के साथ लंबे नेकलेस अच्छे लगते हैं। इसके अलावा हल्की साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहनने से बचें, इससे लुक ओवर लग सकता है।



