अगर आप अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. मारुति सुजुकी ने सितंबर 2026 के दौरान अपनी कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं.इनमें कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल Alto K10 भी शामिल है.

इस छोटी और बजट कार को खरीदने पर ग्राहक अधिकतम ₹62,500 तक की बचत कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस ऑफर में सिर्फ कैश डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि एक्सचेंज, स्क्रैपेज और दूसरे बोनस भी शामिल हैं. हालांकि, मिलने वाला फायदा कार के वेरिएंट पर निर्भर करेगा.

Alto K10 पर किस वेरिएंट में कितना फायदा?

सितंबर 2026 के ऑफर में वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. इस मॉडल पर कुल मिलाकर ₹62,500 तक की बचत हो सकती है.इसमें अलगअलग ऑफर को जोड़कर लाभ दिया जा रहा है. ग्राहक को ₹35,000 का कंज्यूमर ऑफर मिल रहा है, जिसमें ₹10,000 का स्पॉट बेनिफिट और ₹25,000 का RIPS शामिल है.

इसके अलावा ₹10,000 का PCM बोनस और ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. अगर ग्राहक एक्सचेंज के बजाय स्क्रैपेज ऑप्शन चुनता है, तो ₹10,000 का स्क्रैपेज बोनस मिल सकता है.इतना ही नहीं, इसमें ₹2,500 का इंस्टीट्यूशनल ऑफर और ₹2,100 का रूरल ऑफर भी शामिल है.वहीं, Alto K10 के Std और CNG वेरिएंट्स पर कुल ₹37,500 तक का फायदा मिल रहा है. इसके बाकी पेट्रोल वेरिएंट्स पर ग्राहक ₹42,500 तक की बचत कर सकते हैं.

छोटी कार, लेकिन डिजाइन काफी मॉडर्न

कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. यह और Android Auto को सपोर्ट करता है. इसके अलावा पावर विंडो और बेहतर डैशबोर्ड लेआउट भी दिया गया है.यानी बजट कार होने के बावजूद कंपनी ने इसमें ऐसे फीचर्स देने की कोशिश की है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं.Alto की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कंपनी की 50 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र कार है. इसे भारत की ऑलटाइम बेस्टसेलिंग कार भी बताया जाता है.

पेट्रोल और CNG दोनों का ऑप्शन

Alto K10 में नेक्स्टजेन KSeries 1.0लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल या ऑटोमैटिक AGS गियरबॉक्स चुन सकते हैं.माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वर्जन करीब 24.39 kmpl तक का माइलेज देता है. वहीं, CNG मॉडल में माइलेज करीब 33.85 km/kg तक बताया गया है.

सेफ्टी में भी मिलते हैं जरूरी फीचर्स

Alto K10 में डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. बच्चों की सेफ्टी के लिए चाइल्ड लॉक भी मिलता है. यानी इस बजट कार में रोजमर्रा की जरूरत के कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं.

कितनी है Alto K10 की कीमत?

मारुति Alto K10 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब ₹3.70 लाख से शुरू होती है. वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग ₹5.45 लाख एक्सशोरूम तक जाती है.