हिमाचली खबर: Gajkesari Yog: गजकेसरी योग ज्योतिष के शुभ योगों में से एक है। यह योग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा किसी राशि में एक साथ आ जाते हैं यानि युति बनाते हैं। 18 मई की रात को मिथुन राशि में चंद्रमा के गोचर के साथ ही गजलक्ष्मी योग बनेगा क्योंकि मिथुन राशि में गुरु पहले से ही विराजमान हैं। चंद्रमा का गोचर 18 मई की रात 10 बजकर 6 मिनट पर वृषभ से मिथुन राशि में होगा। इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिलने के योग हैं, आइए जानते हैं।

मिथुन राशि
गजकेसरी योग आपकी ही राशि में बनने जा रहा है। इस योग के बनने से बेहद शुभ परिवर्तन आपके जीवन में आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। अगर आप लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा में लगे थे तो गजकेसरी योग के बाद आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से भी आप मजबूत बनेंगे और निवेश किए गए धन से भी आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। गजकेसरी योग के बनने से वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं।
सिंह राशि
गुरु और चंद्रमा दोनों ही आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र हैं और आपके एकादश भाव में गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। इस योग के बनने से उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे छात्रों को उपलब्धि हासिल हो सकती है। गजकेसरी योग के प्रभाव से धन लाभ के योग भी बनेंगे। अगर आप लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में थे तो आपका सपना पूरा हो सकता है। अगर काम के सिलसिले में यात्राओं पर जाएंगे तो ये यात्राएं सफल साबित हो सकती हैं। मातापिता के साथ अच्छा समय भी आप बिता सकते हैं।
मीन राशि
गजकेसरी योग का निर्माण आपकी राशि से चौथे भाव में होगा। इस भाव को सुख का भाव कहा जाता है। इसलिए गजकेसरी योग आपके जीवन में भी खुशियां लेकर आएगा। धन से जुड़ी आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही उधार दिया धन वापस मिलने से भी आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जो लोग जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है। कुछ लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव आएंगे।



