अगर आप भी नए साल पर लग्जरी कार Audi खरीदने का सोच रहे हैं, तो कंपनी आपको बड़ा झटका दे सकती है. नए साल यानी 2027 से Audi खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.जर्मन की कार कंपनी ऑडी ने भारतीय कस्टमर्स को झटका देने की तैयारी कर ली है. कंपनी ने कीमतों को लेकर कहा है कि 1 जनवरी 2027 से वह अपनी सभी गाड़ियों की एक्सशोरूम कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. कीमतों में बढ़ोत्तरी के पीछे कारण कंपनी ने बताया है. कंपनी के अनुसार गाड़ियों को तैयार करने में आ रही लागत यानी इनपुट कॉस्ट की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है. ऐसे में नया साल शुरू होने से पहले कार बुक करना फायदेमंद रहेगा.

Audi की ओर से मंगलवार, 24 नवंबर को कीमतों की बढ़ोत्तरी को लेकर जानकारी दी गई. भारत में बिकने वाली Audi की पूरी मॉडल रेंज की कीमतें बढ़ेंगी. यानी कंपनी की सेडान से लेकर SUV तक खरीदने के लिए कस्टमर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन, अलगअलग मॉडल की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है.

2026 में दूसरी बार बढ़ेंगे Audi की कारों के दाम

Audi India ने इसी साल पहले भी कीमतों में बढ़ोत्तरी कर चुकी है. इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 से अपनी पूरी मॉडल रेंज की एक्सशोरूम कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी किया था. अब एक बार फिर से नए साल की शुरुआत के साथ कारों के दाम फिर से बढ़ रहे हैं.

Audi India के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों के मुताबिक इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में कंपनी के लिए कीमतों को बढ़ाना जरूरी हो गया है. बलबीर ने बताया कि कंपनी ने इस बढ़ोतरी को सीमित रखने का प्रयास किया. साथ ही कस्टमर्स को शानदार ओनरशिप एक्सपीरियंस देने और ब्रांड पर उनका भरोसा बनाए रखने पर कंपनी का फोकस होगा.

भारत में Audi की कौनकौन सी कारें बिकती हैं?

भारत में के पोर्टफोलियो में कई लग्जरी सेडान और SUV शामिल हैं. सेडान सेगमेंट में Audi A4 और A6 मौजूद है. वहीं बात करें SUV की तो, इस रेंज में Q3, Q5, Q7 और Q8 जैसे मॉडल मौजूद हैं. इसके साथ ही कंपनी परफॉर्मेंस पसंद करने वाले कस्टमर्स के लिए SQ8 और RS Q8 भी बेचती है.

Audi Q3 भी कंपनी की भारत में बिकने वाली मेन SUVs में शामिल है. इसके लेटेस्ट जनरेशन मॉडल को इसी साल अक्तूबर महीने में भारत में पेश किया गया था. खास बात यह है कि इस SUV को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित Volkswagen Group की फैक्ट्री में असेंबल किया जाता है.

1 जनवरी 2027 से Audi की कारें खरीदने वाले लोगों को नई कीमत के हिसाब से पैसे देने होंगे. ऐसे में जो लोग Audi की कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए साल खत्म होने से पहले खरीदारी करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.