हिमाचली खबर: Ghaziabad Surya Pratap Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ‘सूर्या हत्याकांड’ मामले में सूर्या के परिवार के किसी एक सदस्य को खोड़ा नगर पालिका में सफाई सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त जाएगा. मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सूर्या के घर पहुंचकर उसकी मां को नौकरी का नियुक्त पत्र सौंपा. बता दें कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है. सूर्या का परिवार भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिख रहा है.

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: पीड़ित परिवार को नगर पालिका में मिली नौकरी, DM ने मां को सौंपा नियुक्ति पत्र​
गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: पीड़ित परिवार को नगर पालिका में मिली नौकरी, DM ने मां को सौंपा नियुक्ति पत्र​

जानकारी के अनुसार, खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार के रहने वाले सूर्या प्रताप चौहान की बकरीद के दिन दोस्त असद और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर मुख्य आरोपी के पिता नवाब और दो दोस्त अतीफ और फरहान को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, असद फरार चल रहा था. हिंदू युवक की मौत से गुस्साए हिंदू संगठन के लोग आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे.

असद एनकाउंटर में ढेर

पुलिस लगातार असद की तलाश में जुटी गई थी. इसी बीच 30 और 31 की दरमियानी रात पुलिस को इनपुट मिला कि असद दोस्त से पैसों की मदद लेकर शहर छोड़कर भागने की फिराक में है. इस बात की जानकारी होते ही पुलिस टीमें एक्टिव हो गईं और खोड़ा और इंदिरापुरम के बीच पुलिस ने घेराबंदी की. खुद को घिरता हुआ देख असद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद गंभीर रूप से घायल हो गया.

ये भी पढे़ं:

सूर्या के भाई को मिली नौकरी

उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. देखते ही देखते ही यह मामला काफी हाई प्रोफाइल हो गया. हर किसी की निगाहें इस केस के अपडेट पर टिकी हुई थीं. सरकार ने भी इस पूरी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार की 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद और सूर्या के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था. पुलिस और प्रशासन लगातार सूर्या के परिवार के साथ खड़ा नजर आया है.

सूर्या की मां को सौंपा नियुक्ति पत्र

मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने खोड़ा इलाके का दौरा किया है. इस दौरान सूर्या की मां को खोड़ा नगर पालिक में सफाई सुपरवाइजर के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा है.