Ghazipur Snake Rescue: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक सांप के जबड़े में बगुले की नुकीली चोंच फंस गई थी. इस के चलते सांप दर्द से तड़प रहा था. वह इससे खुद को छुड़ा नहीं पा रहा. यह नजारा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सांप के जहरीले होने पर कोई भी मदद के लिए आगे आने का तैयार नहीं आया था, तभी मौके पर पहुंचे स्थानीय डॉक्टर सरोज खान ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सांप का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई.

गाजीपुर: सांप के जबड़े में फंसी बगुले की नुकीली चोंच, डॉक्टर ने किया हैरान कर देने वाला रेस्क्यू… अब हो रही सराहना
गाजीपुर: सांप के जबड़े में फंसी बगुले की नुकीली चोंच, डॉक्टर ने किया हैरान कर देने वाला रेस्क्यू… अब हो रही सराहना

मामला करंडा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास का है, जहां शुक्रवार को एक सांप के जबड़े में बगुले की कटी हुई नुकीली चोंच फंसी गई थी. इस दौरान वह दर्द की वजह काफी तड़प रहा था. जानकारी होते ही मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई. जहरीला सांप होने के कारण कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था. कुछ समय सांप के चोंच में फंसे होने की जानकारी एक स्थानीय डॉक्टर सेराज खान को हुई.

ऐसे बची सांप की जान

वह लोगों की बातों को मानते हुए और सांप को दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए मौके पर पहुंचे. डॉ. सेराज खान ने स्थिति को समझते हुए सांप को रेस्क्यू का निर्णय लिया. इसके बाद उन्होंने पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ सांप को एक बास के सहारे नियंत्रित किया और सर्जरी वाले हथियार से उसके जबड़े में फंसी बगुले की कटी हुई चोंच को धीरेधीरे बाहर निकालना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखा.

डॉक्टर ने दिया साहस का परिचय

देखते ही देखते उन्होंने सांप के जबड़े में फंसे नुकीले चोंच को निकालते हुए कुछ ही देर में सांप को इस स्थिति से मुक्त कर दिया गया, जिससे सांप की जान बच सकी. रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. चोंच निकलने के बाद इस घटना को देख रहे लोगों ने राहत की सांस ली और डॉक्टर के साहस और संवेदनशीलता की सराहना की. सांप बगुले की कटी निगलने की कोशिश कर रहा होगा,तभी वह उसके जबड़े में फंस गया.