मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Brezza का नया मॉडल लॉन्च किया है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। नई Brezza में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं. इसका बाहरी डिजाइन पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाया गया है, वहीं केबिन में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. हालांकि कंपनी ने इसकी पहचान बने डिजाइन और सिल्हूट में ज्यादा बदलाव नहीं किया है, जिससे यह पहली नजर में Brezza जैसी ही दिखाई देती है. नई Maruti Brezza की एक्सशोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये से शुरू होकर 13.70 लाख रुपये तक जाती है. अलगअलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत तय की गई है.

पिछले 10 वर्षों में Maruti Brezza की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। अब तक भारत में इसकी 14,61,889 यूनिट बिक चुकी हैं, जबकि 52,828 यूनिट विदेशों में निर्यात की गई हैं. यानी Brezza की कुल बिक्री 15,14,717 यूनिट के आंकड़े को पार कर चुकी है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की सबसे सफल कॉम्पैक्ट SUVs में से एक बन गई है.

डीजल इंजन से हुई थी शुरुआत

Brezza की शुरुआत केवल डीजल इंजन के साथ हुई थी. इसमें Fiat का 1.3लीटर DDiS टर्बो डीजल इंजन मिलता था. साल 2020 में BS6 नियम लागू होने और मारुति की ओर से डीजल इंजन बंद करने के बाद कंपनी ने इसमें 1.5लीटर K15B पेट्रोल इंजन देना शुरू किया. यह फैसला कंपनी के लिए सफल साबित हुआ और Brezza लगातार चार साल तक भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. हालांकि, समय के साथ बाजार में Hyundai Creta, Tata Nexon, Tata Punch और कई नई SUVs की एंट्री हुई. इसके बाद Brezza की नंबर1 पोजिशन छिन गई.

नया इंजन और अंडरबॉडी CNG

नई Brezza में सबसे बड़ा बदलाव इसका 1.0लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 110hp की पावर और 170Nm का टॉर्क देता है. वहीं 1.5लीटर पेट्रोल इंजन भी पहले की तरह मिलेगा और उसके साथ CNG का विकल्प भी रहेगा. नई CNG किट अब गाड़ी के नीचे लगाई गई है, जिससे बूट स्पेस पहले से ज्यादा मिलेगा. नई Brezza में 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि 1.5लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो SUV में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए 16इंच अलॉय व्हील, ऊपर की ओर लगाए गए फॉग लैंप और डार्क क्रोम फिनिश दी गई है. पीछे की तरफ ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. इंटीरियर में 10.1इंच का बड़ा टचस्क्रीन, 64कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर के लिए कूलिंग सिस्टम और Alexa सपोर्ट जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं.