वन डायरेक्शन के सिंगर लियाम पायने को लेकर अक्टूबर 2024 में एक ऐसी खबर आई, जिसने सभी को चौंका दिया। 16 अक्टूबर 2024 को सिंगर की अर्जेंटीना के एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। सिंगर की मौत के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड केट कैसिडी उनके जाने के गम में डूबी थीं। अब लियाम की मौत के करीब डेढ़ साल बाद केट ने घोषणा की है कि वह दोबारा डेटिंग के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंन बताया कि वह ‘दोबारा डेटिंग के लिए खुद को तैयार’ महसूस कर रही हैं।

दोबारा डेटिंग को तैयार केट
केट ने टिकटॉक पर वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि किसी अपने को हमेशा के लिए खो देने के बाद फिर प्यार पाना आपके दुख के सफर का एक अहम हिस्सा है। मुझे नहीं पता कि यह कैसा होगा मगर मैं इतना जरूर जानती हूं कि मुझे प्यार में रहना पसंद है। मैं एक फैमिली बनाना चाहती हूं, बच्चे पैदा करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि लियाम भी यही चाहता होगा। अगर जो हुआ, वो उल्टा होता और लियाम जिंदा होता तो मैं भी उसके लिए यही चाहती। चाहती कि वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और खुश रहे। मैं हमेशा लियाम से प्यार करती रहूंगी और ये कभी नहीं बदलेगा, फिर चाहे मैं किसी से भी मिल लूं या कोई भी मेरी जिंदगी में आ जाए।”
भावुक हुईं केट कैसिडी
इसके बाद केट कैसिडी भावुक हो गईं और बोलीं, “मैं शायद, शायद अपनी शादी के दिन लियाम के बारे में सोचूंगी। जिंदगी भर उसके बारे में सोचूंगी और ये कहने की जरूरत नहीं है कि मैं उससे कितना प्यार करती हूं।” बता दें, लियाम पायने की 16 अक्टूबर, 2024 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मृत्यु हो गई थी।
लियाम पायने की मौत पर बनी डॉक्यूमेंट्री
बता दें, लियाम पायने की मौत पर बनी टीएमजेड की डॉक्यूमेंट्री ‘लियाम पायने: दोष किसका?’ में ब्रेट वॉटसन नाम के एक चश्मदीद ने उन पलों के बारे में बताया जथा जब लियाम पायने की जान चली गई। ब्रेट के अनुसार वो अपनी वेडिंग प्लानिंग के लिए होटल पहुंचे थे , जब ये भयावह घटना घटी। उन्होंने होटल की खिड़की से लियाम को नीचे गिरते देखा था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था ‘क्या हुआ है ये देखने के लिए हम तुरंत बालकनी में भागे और जब हमने नीचे देखा तो हमने पाया कि लियाम जमीन पर पड़ा हुआ था। उनका चेहरा ऊपर की तरफ था, इसलिए हम तुरंत पहचान गए कि क्या यह वही हैं, और वह हिल भी नहीं रहे थे।’
ः



