पति के लिए लकी चार्म होती हैं इन 4 तारीखों पर जन्मीं लड़कियां, कर देती हैं मालामाल

Girls born on these 4 dates are lucky charms for their husbands, they make them rich

Numerology Interesting Facts Related Mulank 3: अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी से किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष में ऐसी खास डेट्स बताई गई हैं जिनमें जन्म लेने वाली लड़कियां अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती हैं और शादी के बाद इनका पति यदि गरीब भी हो तो वे उसे मालामाल बना देती हैं। इन लड़कियों का गुड लक बहुत ही कमाल का होता है। आगे जानिए कौन-सी हैं डेट्स…

किस मूलांक वाली लड़कियां होती हैं किस्मत वाली?
न्यूमरोलॉजी के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। अंक 3 देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है इसलिए इन लड़कियों के जीवन पर गुरु ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। गुरु ग्रह की शुभ दृष्टि पर जिस पर भी होती है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है।

कैसा होता है मूलांक 3 वाली लड़कियों का नेचर और फ्यूचर?
1. अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वाल लड़कियां दिखने में बहुत ही सुंदर होती है। ये सादा जीवन जीना पसंद करती हैं।
2. अंक 3 वाली लड़कियां धर्म-कर्म में सदैव आगे रहती हैं। भगवान के प्रति इनकी विशेष श्रद्धा होती है।
3. इनका जीवन सुख से बीतता है। इनके पिता के पास ज्यादा धन न हो तो भी इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती।
4. परिवार के सभी लोग इनसे काफी स्नेह रखते हैं। ये पढ़ाई-लिखाई में भी काफी आगे होती हैं।
5. शादी के बाद ये अपने पति के लिए सौभाग्यशाली साबित होती हैं। इनका पति गरीब भी हो तो वह मालामाल हो जाता है।
6. अंक 3 वाली लड़कियां अच्छी बेटी, पत्नी और मां साबित होती हैं। ससुराल में भी इनका मान-सम्मान होता है।
7. अंक 3 वाली कुछ लड़कियां पढ़-लिखकर बड़ी अधिकारी भी बनती हैं। ये लेखन के क्षेत्र में सदैव आगे रहती हैं।
8. इनकी लव लाइफ बहुत ही शानदार होती हैं। इनकी 2 या 3 संतान होती है जो इनकी ही तरह समझदार होती हैं।
9. इनका व्यवहार बहुत ही सौम्य होता है। ये किसी से भी ऊंची आवाज में बात करना पसंद नहीं करतीं।
10. इनकी बुद्धि बहुत ही तीव्र होती है। बड़ी-बड़ी समस्या को भी ये चुटकी बजाते ही हल कर देती हैं।र से लेकर पुलिस तक सब हैरान

Leave a Reply