हिमाचली खबर: Fake Certificate Gang Bust: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने मेरठ में स्थित विधु नाम के एक कंप्यूटर सेंटर पर छापेमारी कर ANM, GNM के फर्जी सर्टिफिकेट, मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान शिवानंद, मनीष, कुलदीप, इस्माईल, आदिल, रितेश, जयंत भारती, सचिन पाल, संदीप कुमार और नितेश के रूप में हुई है

पैसे दो ANM-GNM की मार्कशीट लो… मेरठ के इस कंप्यूटर सेंटर में थोक के भाव बांटी जा रही थीं ‘नौकरी’, 10 अरेस्ट​
पैसे दो ANM-GNM की मार्कशीट लो… मेरठ के इस कंप्यूटर सेंटर में थोक के भाव बांटी जा रही थीं ‘नौकरी’, 10 अरेस्ट​

मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार फर्जी सर्टिफिकेट, मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट के साथ 10 मोबाइल फोन, एक बाइक, हार्ड डिस्क, सीपीयू, प्रिंटर मशीन और लेमिनेशन मशीन आदि उपकरण बरामद किए हैं.
बताया जा रहा है कि ये एक संगठित गिरोह है, जो खास तौर पर ANM और GNM के फर्जी डॉक्यूमेंट के साथसाथ मार्कशीट और अन्य सर्टिफिकेट भी तैयार कर लोगों को मुंह मांगे दामों पर बेचने का काम करता था.

फर्जी डॉक्यूमेंट पर काम कर रहे लोग

जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह की ओर से तैयार ANM और GNM के फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों के नामचीन अस्पतालों में युवकयुवती नौकरी कर रहे हैं. जिससे लोगों के स्वास्थ्य से भी बड़ा खिलवाड़ हो रहा है. फर्जी डॉक्यूमेंट पर ये अनट्रेंड लोग कोई अस्पतालों की आईसीयू में काम कर रहा है, तो कोई बीमार लोगों को इंजेक्शन तक लगा रहा है.

जांच के लिए SIT का गठन

पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो ये गैंग 2020 से इस धंधे को चला रहा है, जो अब तक बड़ी मात्रा फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर बेच चुका है. मामले की जांच के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया है, जो कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी दस्तावेज के आधार अस्पताल में लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे लोगों की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी करेंगी. यह मामला केवल फर्जी दस्तावेज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि लोगों की जान के लिए खतरा बन गया है