Bedroom को दें 5-Star Hotel जैसा Luxury Look, ट्राय करें ये लेटेस्ट Cushioned Paneling
Bedroom को दें 5-Star Hotel जैसा Luxury Look, ट्राय करें ये लेटेस्ट Cushioned Paneling
आज के समय में हर कोई चाहता है उसका घर खूबसूरत और लक्जरी से परिपूर्ण हो। लोग अपने घर को आलीशान बनाने के लिए तरहतरह के पैनल लगवाते हैं। यह घर और कमरों के शानदार लुक देते हैं। घर के फ्रंट से लेकर रुम तक को काफी खूबसूरत बना देते हैं। हर कोई देखकर हैरान रह जाता है। गौरतलब है कि लिविंग रुम सबका हैप्पी प्लेस होता है। वहीं, Bedroom में लोग सुकून भरे पल बिताते हैं। इसलिए आप लेटेस्ट डिजाइन के बेड बनवाते है या खरीदते हैं, हालांकि बेड का केवल खूबसूरत होना जरुरी नहीं है। आप बेड के पीछे वाली दीवार पर Cushioned Paneling भी करवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ Cushioned Panel के लिए यूनिक डिजाइंस लेकर आएं है, जिन्हें आप अपने बैडरुम में लगवा सकते हैं और यह आपके रुम में खूबसूरती के चांर चांद लगा देगा।
वेलवेट वर्टिकल पैनलिंग
बेडरुम को खूबसूरत बनाने के लिए आप इस तरह के वेलवेट पैनलिंग लगवा सकते हैं। ऊपर फोटो में देख सकते हैं कि यह काफी सुंदर नजर आ रहा है। सीधी लंबी डिजाइन वाला पैनल आपके रुम को एकदम लक्जरी बना देता है। इससे आपके रुम की छत भी काफी ऊंची नजर आएगी और कमरा भी काफी स्पेशियस दिखेगा। 
स्क्वायर ग्रिड कुशन पैनलिंग
इस तरह का पैटर्न आपके रुम को और भी शानदार बना देगा। दीवार के लिए ये चेक पैटर्न या स्क्वायार ग्रिड वाला डिजाइन भी काफी यूनिक लग रहा है। इसका रंग और मखमली टेक्सचर भी आपके बेडरुम को एक रॉयल और कोजी लुक प्रदान करेगा।
जियोमेट्रिक ब्लॉक कुशन पैनलिंग 
अपने बैडरुम को मॉर्डन और स्टाइलिश टच देने के लिए इस तरह का ब्लॉक डिजाइन वाली  Cushioned Paneling लगवा सकते हैं। इसमें आपको तरहतरह के अलग साइज के कुशन ब्लॉक्स को एक साथ जोड़कर दीवार को कवर किया जाता है। इससे आपके रूम को एकदम लग्जरी लुक मिलेगा।
रॉयल कुशन वॉल पैनलिंग
अपने रुम को आलीशान लुक देने के लिए इस तरह का कुशन पैनलिंग करवा सकते है। यह आपके घर में चार चांद लगा देगा। इसमें आपको अलगअलग शेप के ब्लॉक्स और उनके बीच से वार्म लाइटिंग का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है।
गोल स्टाइल वाला कुशन पैनलिंग
अपने बैडरुम को मॉर्डन टच और क्रिएटिव लुक देने के लिए ये गोल शेप वाला कुशन पैनल डिजाइन भी काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें हेक्सागन शेप के कुशन ब्लॉक्स का इस्तेमाल किए गए है। यह दीवारों को 3D लुक प्रदान करेगा। यदि आपका कमरा छोटा है तो ये ऑप्शन सबसे खास हो सकता है।