ग्लेन मैक्सवेल ने ओमान के 2 विकेट लेकर रचा इतिहास, T20I में कोई भी दूसरा ऑस्ट्रेलियन नहीं कर पाया है ये कारनामा

 

Glenn Maxwell Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बीते शुक्रवार, 21 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के आखिरी ग्रुप मुकाबले में ओमान (AUS vs OMN) के 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि T20I में कोई भी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी कर पाया है।

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 ओवर गेंदबाज़ी की और ओमान को सिर्फ 13 रन देकर उनके 2 विकेट चटकाए। उन्होंने वसीम अली (33 गेंदों पर 32 रन) और जितेन कुमार रामानंदी (03 गेंदों पर 01 रन) का विकेट लिया।

इसी के साथ अब ग्लेन मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 2000 प्लस रन बनाए, 50 प्लस विकेट लिए और 50 प्लस कैच पकड़े। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। खास बात ये है कि T20I में ग्लेन मैक्सवेल से पहले सिर्फ अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा, भारत के हार्दिक पांड्या, और मलेशिया के विरनदीप सिंह ने ये कारनामा किया है।

ग्लेन मैक्सवेल T20I में अब तक 130 मैचों में 2897 रन और 51 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 62 कैच पकड़े हैं। वो डेविड वॉर्नर के साथ टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में जीता मैच: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले के मैदान पर खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और ओमान को 16.2 ओवर में 104 रनों पर ऑल आउट कर दिया। ओमान के लिए वसीम अली ने सर्वाधिक रन बनाए और 33 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए कैप्टन मिचेल मार्श ने तूफानी इनिंग खेली और 33 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 64 रन ठोक दिए। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों पर 32 रन और जोश इंगलिस ने 6 गेंदों पर नाबाद 12 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने महज़ 9.4 ओवर में 105 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से मुकाबला जीता।

Leave a Reply