उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है और यह अपनी शाही खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अरावली पहाड़ियों के बीच बसा यह शहर चारों ओर फैली शांत झीलों, भव्य ऐतिहासिक इमारतों और संगमरमर से बने शानदार महलों के लिए जाना जाता है। यहां की हर गली और हर कोना एक अलग ही रॉयल एहसास देता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

यहां की झीलों में पड़ती सूरज की सुनहरी किरणें, महलों की नक्काशीदार वास्तुकला और पुराने समय की झलक इसे और भी खास बनाती है। यही वजह है कि हर साल देशदुनिया से लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। इस गर्मी की छुट्टियों आप भी बच्चों के साथ उदयपुर घूमने जा सकते हैं। उदयपुर के आसपास कई और ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।
1 सहेलियों की बाड़ी
मेवाड़ की रानियों और उनकी सखियों के लिए बनाई गई सहेलियों की बाड़ी उदयपुर के बीचोंबीच एक शांत और खूबसूरत बगीचा है। यहां कमल के तालाब और हरियाली मन को सुकून देती है। शहर की भीड़भाड़ से दूर यहां का माहौल काफी शांत रहता है।
2 रायत हिल्स
उदयपुर के पास रायत हिल्स एक शानदार ड्राइव के लिए जानी जाती है। यहां तक पहुंचने का रास्ता घुमावदार सड़कों, घाटियों और अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों से होकर गुजरता है। चारों ओर फैली हरियाली और सुबह के वक्त हल्की धुंध आपके ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
3 डूंगरपुर
उदयपुर से 23 घंटे की दूरी पर डूंगरपुर है जो बलुआ पत्थर से बने महल और शांत झीलों के लिए जाना जाता है। यह शहर अपनी जनजातीय संस्कृति और गेब सागर झील के किनारे स्थित भव्य उदय बिलास पैलेस के लिए जाना जाता है।
4 बाहुबली हिल्स
उदयपुर में स्थित बाहुबली हिल्स एक छोटा ट्रेक है। यहां से झील का नजारा बेहद शानदार दिखता है। यहां का प्राकृतिक नजारा बेहद शानदार होता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है।
5 आहड़ स्मारक
आहड़ स्मारक में 250 से अधिक छतरियां बनी हुई हैं, जो मेवाड़ के शासकों की याद में बनाई गई थीं। पत्थरों पर की गई नक्काशी और इसकी बनावट देखने लायक होती है। यहां का माहौल भी काफी शांत रहता है।


