Good News! अमीर हुआ हिमाचल का हर शख्स… 2.83 लाख पहुंची प्रतिव्यक्ति आय; सुक्खू के सख्त फैसलों का असर

Himachal Pradesh की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी राहत भरी तस्वीर सामने आई है। आर्थिक चुनौतियों और कर्ज के दबाव के बीच राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu द्वारा विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2025-26 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2,83,626 रुपये हो गई है। यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 9.8% की वृद्धि को दर्शाता है।

सबसे चौंकाने वाला उछाल पर्यटन क्षेत्र में देखने को मिला है। पहली बार हिमाचल में सैलानियों की संख्या 3 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। साल 2025 में लगभग 3.11 करोड़ पर्यटक राज्य पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह आंकड़ा कभी 2 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा था।

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, राज्य की विकास दर में भी सुधार हुआ है और यह 8.3% रहने का अनुमान है। साथ ही सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि यह संकेत दे रही है कि राज्य की आर्थिक गतिविधियां फिर से मजबूत हो रही हैं।

ऊर्जा क्षेत्र ने भी राज्य की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। पावर प्रोजेक्ट्स से मिलने वाला राजस्व लगातार बढ़ रहा है और दिसंबर 2025 तक राज्य को हजारों करोड़ की आमदनी हो चुकी है।

महंगाई के मोर्चे पर भी राहत मिली है। शहरी क्षेत्रों में महंगाई लगभग शून्य के करीब पहुंच गई है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन अब राज्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बन चुका है, जिसका योगदान GDP में करीब 7.7% तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है कि सरकार के कड़े फैसलों का असर अब साफ दिखने लगा है और राज्य आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Leave a Reply