हिमाचली खबर: Noida News: नोएडा और आसपास के शहरों में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दवाब को कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने में जुटा हुआ है. शहर में पांच बड़े रोड प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो आने वाले समय में नोएडा की रफ्तार को पूरी तरह बदल सकते हैं. इन परियोजनाओं के जरिए नोएडा को दिल्ली गाजियाबाद ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद से बेहतर तरीके से जोड़ने की लगातार तैयारी चल रही है. इन प्रोजेक्ट में नोएडा एलिवेटेड रोड, भंगेल एलिवेटेड रोड, चिल्ला एलिवेटेड रोड, रजनीगंधा से सेक्टर 60 एलिवेटेड रोड और महामाया से यमुना पुस्ता कॉरिडोर शामिल है.

नोएडा का पहला एलिवेटेड रोड शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लेकर आया है. करीब 6 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर रजनीगंधा चौक से शुरू होकर सेक्टर 61 तक बनाया गया है. इसे 6 लेने का तैयार किया गया ताकि शहर के बीच वाहनों का दबाव कम किया जा सके. इसके बनने के बाद सेक्टर 18 सेक्टर 25 सेक्टर 31 सेक्टर 52 और सेक्टर 61 जैसे वेस्ट इलाकों में सफर आसान हुआ. इस रोड के जरिए गाजियाबाद और NH24 की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी फायदा मिल रहा है.
DSC रोड पर खत्म होगा जाम का दबाव
दादरी सूरजपुरछालेरा रोड पर बनने वाला भंगेल एलिवेटेड रोड नोएडा के बड़े प्रोजेक्ट में शामिल है. करीब 4.2 किलोमीटर लंबे इस 6 लेने एलिवेटेड कॉरिडोर को तैयार करने पर करीब 608 करोड़ रुपए खर्च हुए. इसका निर्माण कार्य साल 2020 में शुरू किया गया था. यह रोड अगापुर से होकर भंगेल होते हुए NSEZ तक कनेक्ट हुआ. इसके शुरू होने के बाद भंगेल बाजार और DSC रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली. इसका फायदा भंगेल, बरौला, सलारपुर, सेक्टर 49, सेक्टर 82, फेज 2 और ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले लाखों लोगों को मिला. भंगेल एलिवेटेड रोड बनने से पहले सुबह और शाम हजारों लोग जाम में फंसते थे लेकिन इस रोड के बनने के बाद अब 30 मिनट की दूरी मात्र 10 मिनट में पूरी हो जाती है.
दिल्ली से नोएडा का सफल होगा आसान
नोएडा में बन रहे चिल्ला एलिवेटेड रोड एनसीआर की सबसे अहम कनेक्टिविटी योजनाओं में से एक है. यह 6 लाइन एलिवेटेड कॉरिडोर चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक तैयार किया जा रहा है. करीब 5.9 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 893 करोड रुपए तक पहुंच गई है. इसके पूरा होने के बाद दिल्ली के मयूर विहार अक्षरधाम से आने वाले वाहन सीधे नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ निकल सकेंगे. इससे फिल्म सिटी सेक्टर 14ए महामाया फ्लाईओवर ग्रेटर नोएडा कालिंदी कुंज और फरीदाबाद की तरफ जाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
DND से सेक्टर62 तक बनेगा आसान रास्ता
नोएडा में भविष्य के ट्रैफिक को देखते हुए एक और बड़े एलीवेटर रोड की तैयारी की गई है. यह रोड रजनीगंधा चौक से सेक्टर 57/60 तक बनाया जाएगा. करीब 5.4 किलोमीटर लंबा यह छह लेन कॉरिडोर होगा और इसकी अनुमानित लागत करीब 700 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इससे डीएनडी प्राइवेट से आने वाले वाहन बिना शहर के अंदरूनी जाम में फंसे सेक्टर 57. सेक्टर 60, सेक्टर 62 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी की तरफ जा सकेंगे. इसका फायदा सेक्टर 3, 12, 22, 55, 57, 58, 59, 60, 62 और गाजियाबाद की ओर जाने वाले लाखों लोगों को मिलेगा.
एक्सप्रेसवे का दबाव होगा कम
नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ता की तरफ नया कॉरिडोर प्रस्तावित है. यह रोड एक्सप्रेस वे और दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ता देगा जिससे महामाया फ्लाईओवर और आसपास के वाहनों को वैकल्पिक रास्ता देगा, जिससे महामाया फ्लाईओवर और आसपास के जाम में कमी आएगी. इसका फायदा सेक्टर 94, 124, 125 नोएडा एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद आने जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगा.
नोएडा को जाम मुक्त बनाने की तैयारी
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के अनुसार शहर की भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सड़क ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. अलगअलग इलाकों में तैयार हो रहे इन प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल्ली एनसीआर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और लोगों को जाम से राहत देना है. आने वाले सालों में इन परियोजनाओं से लाखों लोगों का सफर आसान होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी. इसके साथ ही लोगों को समय की बचत, ईंधन की बचत और ट्रैफिक जाम में फंसने की सबसे बड़ी समस्या से समाधान मिलेगा.



