हिमाचली खबर: गर्मियों के मौसम में घर को ठंडा और फ्रेश लुक देने के लिए लोग इनडोर प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं, जिनमें मनी प्लांट सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। यह पौधा कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ जाता है और पानी भरी बोतल में लगाने पर घर की सजावट को भी खूबसूरत बना सकता है। खास बात यह है कि पुरानी कांच की बोतलों, जार या छोटे कंटेनरों को रीयूज करके आप कम खर्च में स्टाइलिश ग्रीन डेकोर तैयार कर सकते हैं। अगर आप भी अपने कमरे, बालकनी या ऑफिस टेबल को नेचुरल और एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो मनी प्लांट लगाने और सजाने के ये आसान तरीके आपके काम आ सकते हैं।

पानी वाली बोतल में ऐसे उगाएं मनी प्लांट, कम खर्च में घर को सजाने में काम आएंगे ये आइडिया​
पानी वाली बोतल में ऐसे उगाएं मनी प्लांट, कम खर्च में घर को सजाने में काम आएंगे ये आइडिया​

पानी की बोतल में मनी प्लांट कैसे उगाएं, जानें सही तरीका

सबसे पहले सही कटिंग चुनें

अगर आप पानी बोतल में मनी प्लांट उगाना चाहते हैं तो हमेशा हेल्दी और हरी बेल की कटिंग लें। इसमें एक चीज जरूर देखें कि कटिंग में 24 नोड्स जरूर होना चाहिए। एक बात का ख्याल रखें कि बहुत पुरानी या सूखी बेल की कटिंग लगाने से ग्रोथ धीमी हो सकती है।

सही बोतल का करें चुनाव

मनी प्लांट लगाने के लिए अक्सर कांच की पारदर्शी बोतल सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इसमें जड़ों की ग्रोथ दिखती रहती है। मनी प्लांट लगाने के लिए ऐसी बोतल चुनें जिसमें लंबी नेक हो। इसे बेल को सपोर्ट मिलती है। आपके पास कांच की बोतल नहीं है तो आप पुरानी कोल्ड ड्रिंक, जूस, परफ्यूम की बोतलों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

कितना पानी भरें?

बोतल में इतना पानी भरें कि केवल नोड्स वाला हिस्सा पानी में डूबा रहे। पूरी डंडी को पानी में डुबोने से सड़न हो सकती है। फिल्टर या सामान्य साफ पानी इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।

पानी में मनी प्लांट की जड़ें निकलने में कितना समय लगता है?

गर्मियों में आमतौर पर 715 दिनों के अंदर छोटी जड़ें निकलना शुरू हो सकती हैं। तेज गर्मी में पानी जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए पानी बदलते रहना जरूरी होता है।

बोतल में मनी प्लांट का पानी कब बदलें?

गर्मियों में 47 दिन के बीच पानी बदलना अच्छा माना जाता है। अगर पानी धुंधला दिखने लगे या बदबू आने लगे तो तुरंत बदल दें। बोतल को भी बीचबीच में साफ करना जरूरी होता है ताकि काई न जमे।

बोतल में मनी प्लांट लगाकर उसे कहां रखें?

मनी प्लांट को तेज धूप की बजाय इंडायरेक्ट सनलाइट पसंद होती है। खिड़की के पास, बालकनी के शेड वाले हिस्से या कमरे की रोशनी वाली जगह सही मानी जाती है। लगातार AC की सीधी हवा या बहुत गर्म जगह पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है।

मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के टिप्स

महीने में 12 बार पानी में लिक्विड फर्टिलाइजर की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।
पीली और सूखी पत्तियों को काटते रहने से पौधा फ्रेश दिखता है।
बेल बहुत लंबी होने लगे तो उसे ट्रिम करके नई कटिंग तैयार की जा सकती है।

मनी प्लांट से घर को सजावट के लिए करें ये काम

रंगीन कांच की बोतलें

कांच की बोलत को आप मनपसंद रंग से रंगे। ग्रीन, ब्लू या ब्राउन ग्लास बोतलों में मनी प्लांट काफी आकर्षक दिख सकता है। अलगअलग साइज की बोतलों को साथ रखकर डेकोरेटिव कॉर्नर बनाया जा सकता है।

फेयरी लाइट्स के साथ करें सजावट

पारदर्शी बोतल में मनी प्लांट लगाएं। इसे घर में मनपंसद जगह पर रखें। उसके आसपास आप छोटी LED फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं। इससे आप बहुत कम खर्च में नाइट डेकोर तैयार किया जा सकता है। इससे कमरे को सॉफ्ट और एस्थेटिक लुक मिलता है।

कंकड़ और मार्बल का इस्तेमाल

जिस बोतल के अंदर मनी प्लांट लगा रही हैं उसमें आप सफेद कंकड़, रंगीन स्टोन या मार्बल डाल सकते हैं। इससे सजावट और बेहतर लगती है। इसके अलावा छोटी ग्लास बोतलों को रस्सी या मैक्रमे होल्डर से लटका सकते हैं। यह बालकनी, किचन विंडो या कॉर्नर वॉल के लिए अच्छा आइडिया है।

टेबल डेकोर करें

बोतल में मनी प्लांट उगाकर आप इससे टेबल डेकोर आइटम बना सकती हैं। स्टडी टेबल, ऑफिस डेस्क या सेंटर टेबल पर छोटी बोतल में मनी प्लांट रखने से फ्रेश लुक आता है।