Indore Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को दो ऑप्शन दिए हैं। सोनम पर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश मेघालय सरकार की उस याचिका पर आया है। जिसमें सोनम को जिला कोर्ट द्वारा दी गई जमानत और मेघालय हाईकोर्ट द्वारा उसे बरकरार रखने के फैसले को चुनौती दी गई है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इस मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने सोनम के वकील से कहा कि अदालत या तो मेघालय सरकार की अपील पर उनकी दलीलें सुनकर मेरिट के आधार पर फैसला करेगी, या फिर सोनम को फिलहाल सरेंर्डर करने का निर्देश देगी, जिससे सोनम से आगे की पूछताछ हो सके और इस दौरान जमानत के मुद्दे पर विचार करेगी।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर करने की सलाह दी है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की 

सुप्रीम कोर्ट की युगल पीठ ने सोनम के वकील से कहा उनके पास दो विकल्प हैं

  • पहला यदि वे चाहें तो अदालत मेघालय सरकार की अपील पर उनकी दलीलें सुनकर अंतिम आदेश पारित कर सकती है।

  • दूसरा सोनम फिलहाल आत्मसमर्पण करे ताकि जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकें और इस दौरान जमानत के मुद्दे पर भी विचार किया जा सके।