हिमाचली खबर: Gujarat Titans in the final of IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को .. विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 31 मई को गुजरात टाइटंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ इस सीजन का खिताबी मुकाबला खेलेगी। आज में मैच में शुभमन गिल की अगुवाई में जीटी ने आरआर के द्वारा 215 रनों का स्कोर चेज कर इतिहास रच दिया। ये गुजरात टाइंटस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल टारगेट चेज रहा।

IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक​
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक​

गुजरात के लिए इस इस जीत में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबजों के बीच 12.5 ओवर में 167 रन की मैच जीताऊ साझेदारी रही। इस स्कोर पर साई सुदर्शन 58 के स्कोर पर हिट विकेट आउट हुए। उन्होंने ये 58 रन 8 चौको व 1 छक्के की मदद से 32 गेंद में पूरे किए।

कप्तान शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी

गुजरात की इस खास जीत में कप्तान शुभमन गिल ने रिकॉर्डतोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने आरआर के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ साझेदारी करने के बाद खुद का शतक पूरा किया। गिल ने मुल्लांपुर में 53 गेंदों का सामना करते हुए 196 के स्ट्राइक रेट के साथ 104 रन बनाए। उनकी इस खास पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।