हुंडई ने अपनी नई मिडसाइज SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे अगले महीने फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. ग्राहक Hyundai की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये में बुकिंग कर सकते हैं. हुंडई भारतीय SUV लाइनअप में Bayon को Venue और Creta के बीच रखा जाएगा. इसका मतलब ये है कि यह SUV Creta से छोटी और Venue से बड़ी होगी.

Hyundai Bayon को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. कंपनी ने भी इसके डिजाइन से जुड़े कई टीजर जारी किए हैं. इसका डिजाइन बॉक्सी SUV की बजाय क्रॉसओवर जैसा हो सकता है. इसमें ऊपर की तरफ Hशेप LED DRLs और नीचे बंपर पर मुख्य हेडलैंप दिए गए हैं. फ्रंट में मजबूत लुक वाला स्किड प्लेट भी मिलेगा.
अंदर मिलेगा i20 जैसा केबिन
Bayon के इंटीरियर में नई जनरेशन Hyundai i20 से कई डिजाइन एलिमेंट लिए जा सकते हैं. इसमें दो कनेक्टेड स्क्रीन और सेंटर में फिजिकल HVAC कंट्रोल वाला पैनल मिलने की उम्मीद है. स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट्स और डोर पैड भी i20 से मिलतेजुलते हो सकते हैं. कार में कई कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
इंजन और CNG का भी विकल्प
Hyundai Bayon में 1.5लीटर, 4सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसे मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. यही इंजन Creta में भी इस्तेमाल होता है, हालांकि Bayon में इसकी पावर और ट्यूनिंग अलग हो सकती है. खास बात यह है कि Bayon में फैक्ट्रीफिटेड CNG किट का विकल्प भी मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह 4 मीटर से लंबी Hyundai की पहली CNG कार हो सकती है.
कितनी हो सकती है कीमत?
Hyundai Bayon की एक्सशोरूम कीमत करीब 9 लाख से 14 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. इस SUV के जरिए Hyundai मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी कर रही है.



