टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़ सकते हैं।

Ryan Ten Doeschate resigned: भारत का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है और अब टीम इंडिया अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका रवाना होगी। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिम्बाब्वे दौरे के बाद उन्होंने भारतीय टीम का साथ छोड़ दिया है और अब अगले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में नई जिम्मेदारी निभाते नजर आ सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे के दौरान ही BCCI को दे दी थी जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, रयान टेन डोशेट ने इंग्लैंड दौरे के दौरान ही बीसीसीआई को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। उन्होंने साफ कर दिया था कि जिम्बाब्वे दौरे के बाद वह टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच के पद से हट जाएंगे। अब क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह अगले आईपीएल सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़ सकते हैं।

🚨 BREAKING: Ryan ten Doeschate has stepped down from his role as Team India’s Assistant Coach.

The former KKR allrounder is now set to join Kolkata Knight Riders’ coaching staff ahead of IPL 2027. 💜🏏#RyanTenDoeschate #KKR #IPL2027 #TeamIndia #IndianCricket #Cricket #BCCIpic.twitter.com/FPYCe0XRVH

— Sports Yaari July 28, 2026

2024 में बने थे टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच

रयान टेन डोशेट साल 2024 में राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के नए कोचिंग सेटअप का हिस्सा बने थे। नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके डोशेट ने टीम इंडिया में बल्लेबाजी और फील्डिंग विभाग में अहम भूमिका निभाई और सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में योगदान दिया।

KKR से रहा है पुराना नाता

रयान टेन डोशेट का कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पुराना रिश्ता रहा है। वह 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली केकेआर टीम का हिस्सा थे और बाद में 2022 से 2024 तक फ्रेंचाइजी के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब एक बार फिर उनके केकेआर के कोचिंग स्टाफ में वापसी की संभावना जताई जा रही है।

Ryan Ten Doeschate के कार्यकाल में भारत ने जीते बड़े खिताब

रयान टेन डोशेट के कार्यकाल में टीम इंडिया ने 2025 का एशिया कप और 2026 का आईसीसी टी20 विश्व कप अपने नाम किया। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। अब उनके इस्तीफे के बाद बीसीसीआई के सामने नए असिस्टेंट कोच की नियुक्ति की चुनौती होगी।

ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।