India

Haryana Mosam : हरियाणा में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन होगी तगड़ी बारिश

Newz Fast, New Delhi, Haryana Mosam : हरियाणा में बीते कुछ दिनों पहले बारिश हुई थी। जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब 3 दिन बाद फिर से गर्मी लोगों को सताने लगी है। मौसम विज्ञानियों ने जानकारी दी है कि जब तक मॉनसून नहीं आ जाता है तब तक हरियाणा में तापमान 48 डिग्री तक जाने वाला है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी हरियाणा रिकार्ड तोड़ गर्मी में लू चल चुकी है और सिरसा का तापमान अपने चर्म स्तर पर जा चुका है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5-6 दिनों तक ऐसे ही लू के थपेडे़ लोगों को लगते रहेंगे।

विभाग की एक रिपोर्ट के हिसाब से अभी तक मॉनसून 1300 किलोमीटर हरियाणा से दूर हैं। इस समय अगर देखें मानसून अपडेट में ये कर्नाटका से होते हुए महाराष्ट्र में एंट्र कर चुका है।

Also Read this (Haryana Mosam)- Haryana Plot Scheme : हरियाणा सीएम ने BPL कार्डधारकों को 100-100 गज के प्लॉट देने का किया ऐलान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा में मॉनसून 28 जून से के बाद किसी भी दिन आ सकता है। वहीं इससे पहले ही हरियाणा प्री मॉनसून की बारिश भी होने वाली है।

हरियाणा में 20 जून के बाद मौसम अपना करवट बदलने वाला है। जिससे हल्की बारिश होने की संभावना है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply