Featured Image

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्य प्रदेश के डबरा क्षेत्र से जुड़े मामा-भांजी ने सामाजिक परंपराओं और पारिवारिक बंदिशों के बावजूद अपने रिश्ते को शादी का रूप दे दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे के प्रेम में थे।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी जिले के रामनगर निवासी अवनीश कुशवाह और भितरवार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती रिश्ते में मामा-भांजी हैं। दोनों की मुलाकातों के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। समय के साथ उनका संबंध मजबूत होता गया, उन्होंने बताया की रात के समय वह प्रेमी मामा को घर भी बुलाती थी। लेकिन उन्हें आशंका थी कि समाज और परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे।

इसी बीच 30 मार्च को दोनों बिना किसी को बताए घर से निकल गए और प्रयागराज पहुंच गए। युवती के अचानक लापता होने पर परिजनों ने भितरवार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों स्वयं थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को अपने बालिग होने के दस्तावेज दिखाए और अपनी मर्जी से साथ रहने व शादी करने की इच्छा जताई।

शुरुआत में परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। हालांकि, काफी समझाइश और दोनों के अडिग फैसले के बाद परिवार को झुकना पड़ा। अंततः परिजनों की सहमति से दोनों की शादी प्रयागराज के एक हनुमान मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई।

यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक ओर लोग हैरानी जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर परिवार ने दोनों के फैसले को स्वीकार कर लिया है।